Clicky

Friday, September 29, 2023

उत्तर प्रदेश में घूमे गोवा जैसा ‘Beach’: यहां ले समुद्र तट का मजा, जंगल सफारी के साथ!

- Advertisement -

AIN NEWS 1: बता दें पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल न केवल बाघों को लेकर बल्कि यह पर्यटन को लेकर भी देश-विदेश में काफ़ी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए बेहद सुन्दर गोवा जैसा आनंद दिलाता है। यहां पर छह महीने तक चलने वाले पर्यटन सीजन के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को काफ़ी करीब से निहारते हैं। यहां पर जंगल सफारी का रोमांच भी सभी को देखने को मिलता है।

पीलीभीत मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर स्थित चूका बीच का ही मुख्य प्रवेश द्वार है। यहां से सैलानी अपने वाहन को यही खड़ा कर जंगल सफारी के वाहन से ही इसके अन्दर घूमते हैं। दरअसल पर्यटन स्थल पर निजी वाहनों के साथ प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसलिए वन विभाग की ओर से ही यहां पर 26 जंगल सफारी वाहनों की पूरी व्यवस्था की गई है। एक वाहन से यहां अधिकतम केवल छह लोग ही भ्रमण पर जा सकते हैं।

जान ले इस वाहन का खर्च 3300 रुपये 

यहां प्रवेश काउंटर पर ही ये पैसे जमा करना पड़ता है। इसके बाद यहां से सैलानी चूका बीच के अलावा जंगल के पांच अन्य स्थलों को भी नजदीक से निहारते हैं। जंगल भ्रमण के लिए पूरे दिन में केवल दो समय निर्धारित किए गए हैं। इसमें सुबह छह बजे से कुल तीन घंटे का समय होता है। शाम को तीन बजे से छह बजे तक जंगल का भ्रमण का समय है। इस जंगल में बाघों की दुनिया भी काफ़ी ज्यादा निराली है। जंगल में चहलकदमी करते बाघ सैलानियों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

यहां पर रात को ठहरने की है बहुत बेहतर व्यवस्था

जान ले चूका बीच आने वाले सैलानियों के लिए ठहरने की भी काफ़ी बेहतर व्यवस्था है। इसमें चूका बीच में बनी वाटर, ट्री, बैंबो और थारू हट को भी बुक कर सकते हैं। सैलानी ऑनलाइन वेबसाइट uptorism. Com पर जाकर आसानी से अपनी बुकिंग कर सकते हैं। पर्यटन सत्र के दौरान रोजाना दो से तीन सौ सैलानी यहां घूमने आते हैं। छुट्टी के दिनों में यह संख्या और भी बढ़ जाती है।

बता दें आप ऐसे पहुंच सकते हैं चूका बीच

पीलीभीत पहुंचने के बाद सैलानियों को गौहनिया चौराहे पर ही पहुंचना पड़ेगा। इसके बाद माधोटांडा मार्ग पर क़रीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर कलीनगर के हरदोई ब्रांच नहर के पुल से सटे नहर मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर चलकर खटीमा मार्ग पर आपकों जाना पड़ेगा। यहां से सात किलोमीटर की दूरी तय कर सैलानी मुस्तफाबाद का गेस्ट पहुंचेंगे। जंगल सफारी वाहन को बुक करने के बाद पर्यटन स्थल के भ्रमण के लिए यही से आप रवाना होंगे।

- Advertisement -
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Gold And Silver Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
%d bloggers like this: