Clicky

Friday, September 29, 2023

उत्तर प्रदेश : मेरठ में एक होटल के बाथरूम में शादी में आई महिलाओं का वीडियो बनाया, दीवारों में किया गया था छेद, खिड़की खुली मिलने पर भड़के लोग!

- Advertisement -

AIN NEWS 1 उत्तर प्रदेश: मेरठ में होटल सेलिब्रेशन वैली में एक शादी समारोह के दौरान उस समय काफ़ी हंगामा शुरू हो गया जब बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बनाने का पता चला। सभी घराती और बरातियों ने मिलकर होटल के कमरों और अन्य बाथरूम की भी पूरी तरह से जांच की तो पाया कहीं शीशे टूटे हुए , तो कहीं दीवारों में ही छेद हुए मिले। मुख्य बाथरूम में लगे शीशे में से तो दूसरी तरफ से बिलकुल साफ दिखाई दे रहा था। लड़की पक्ष ने वहा एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया।

जाने शादी के लिए ही बुक किया गया था यह होटल

टीपीनगर के ही मलियाना निवासी योगेश सैनी ने अपनी बेटी सिमरन की शादी फरीदाबाद के रहने वाले अविक से तय की थी। इस आयोजन के लिए बिजली बंबा बाईपास स्थित एक होटल सेलिब्रेशन वैली को बुक किया गया था। शनिवार शाम को जब बरात आई। तो रात करीब एक बजे दूल्हे पक्ष की ही कुछ महिलाएं बाथरूम में गई हुई थीं। उनको आभास हुआ कि शीशे के पीछे से कोई उनका अश्लील वीडियो बना रहा है। तो उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया की वहा दो-तीन युवक खड़े थे। वह महिलाएं जब शीशे के पास पहुंचीं तो वो दोनो युवक भाग गए। उन्होंने इस सबकी जानकारी जब स्वजन और लड़की पक्ष को दी तो वह भी वहा पहुंच गए और काफ़ी हंगामा हो गया। उन्होंने बाथरूम के पीछे जाकर देखा तो शीशे में से सब कुछ साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा था।

जिसपर लोगों ने वहा जमकर किया हंगामा

कमरे और अन्य बाथरूम देखे गए तो वहां भी इसी प्रकार से ताकझांक के लिए काफ़ी जगह बनाई हुई थी। इस हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों से भी वहा मौजूद लोगे की नोकझोंक हुई। इसके बाद वहा के एक कर्मचारी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लड़की पक्ष ने बताया कि उन्होने इस पूरे मामले में अपनी तहरीर दे दी है।

जाने पुलिस ने इस कर्मचारी को छोड़ा, मोबाइल किया जमा 

इस मामले में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि एक कर्मचारी को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। उससे पूछताछ में उसने वीडियो बनाने से साफ़ इन्कार कर दिया। उसके मोबाइल को चेक किया तो उसमे भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है। हालांकि उसके मोबाइल को जांच के लिए पुलिस ने अपने पास रख लिया है। ओर अब इस होटल के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। इसके अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

जाने स्टाफ रूम में खिड़की से, देखने के लिए मिली कुर्सी

लड़की पक्ष ने बताया कि जब स्टाफ रूम को जाकर देखा गया तो वहां पर भी एक खिड़की थी, जिसमें से देखने के लिए यहां पर एक कुर्सी भी रखी हुई थी। वहां से भी एक कमरे के बाथरूम में बिलकुल साफ देखा जा सकता था। इसके अलावा एक दीवार में तो छेद भी था, जिस पर लाल रंग का पर्दा भी लगा रखा था। इस छेद में से इस एक कमरे के अंदर साफ देखा जा सकता था। इस हंगामे के दौरान होटल के कर्मचारी इधर-उधर खिसक गए थे।

होटल मालिक ने कहा 

मैं शनिवार को शहर से बाहर था। होटल में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। दो दिन बाद वापस आऊंगा, तब कुछ बता सकता हूं। होटल में इस तरह का मामला कभी भी सामने नहीं आया। मनोज आहुजा, होटल मालिक

लोगे ने पुलिस की लीपापोती पर जताया रोष

इस पूरे मामले में लड़की पक्ष का कहना है कि होटल के कमरे और बाथरूम में जगह जगह कई छेद पुलिस को भी दिखाए गए थे। फिर भी उन्होने आरोपित को छोड़ दिया । पुलिस इस मामले में पूरी तरह से लीपापोती करती दिख रही है। वह इस मामले की इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे।

जाने गुस्साए लोगों ने शीशे तोड़े

इस शादी समारोह के दौरान महिलाओं की वीडियो बनाए जाने से घराती और बराती दोनों ही पक्षों में काफ़ी ज्यादा गुस्सा था। वह वहां के कर्मचारियों की तलाश कर रहे थे, लेकिन इनके कोई हाथ नहीं आया। इस दौरान कुछ लोगों ने गुस्से में गेट में लगे शीशे को भी तोड़ दिया था। हालांकि बाद में अन्य लोगों ने सभी को समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत किया।

- Advertisement -
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Gold And Silver Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
%d bloggers like this: