Clicky

Sunday, October 1, 2023

जब हर‍ियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन ने कहा कि OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जातीं हैं…  

हरियाणा के कैथल में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने ल‍िव इन र‍िलेशनश‍िप कानून को लेकर बड़ी बात कही है। उन्‍होंने दावा क‍िया क‍ि इस कानून की आड़ में मह‍िला अपराध बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -
 लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत 

लिव इन रिलेशनशिप कानून से देश में अपराध बढ़े

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन का बयान

AIN NEWS 1: हर‍ियाणा के कैथल ज‍िले के RKSD कॉलेज में कानूनी और साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बतौर मुख्यातिथि पहुंची और छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर जागरूक किया। रेनू भाटिया ने कहा क‍ि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव इन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ रहे हैं। उन्‍होंने लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया है। इस दौरान उन्‍होंने आए द‍िन प्‍यार के नाम पर शारीर‍िक शोषण की घटना पर सख्‍त लहजे में कहा क‍ि ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसी जगहों पर जाते समय ये ख्‍याल रखना चाह‍िए क‍ि वहां आपके साथ बुरा भी हो सकता है।

लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत 

हरियाणा महिला आयोग ने कहा क‍ि हमारे पास जितने भी केस आए हैं। उनमें ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के थे। ऐसे मामलों में हम ज्यादा दखल तो नहीं कर सकते लेकिन फिर भी उन मामलों को सुलझाने की कोशिश करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप कानून से कहीं ना कहीं जहां-जहां यह मामले सामने आए हैं वहां परिवार भी बिगड़ते हैं और लिव इन रिलेशनशिप कानून की वजह से अपराध की संख्या में भी बढ़ोतरी होती आई है। इसके चलते दो परिवार टूटे हैं इसलिए कानून में बदलाव की जरूरत है।

लड़क‍ियों को दी सलाह

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा क‍ि अक्सर लड़किया बहुत से केस में बयान दर्ज करवाती हैं क‍ि उससे दोस्ती हो गई। उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक में कुछ पिलाया और मेरे साथ बुरा काम किया और मेरी वीडियो बनाई। ये बड़ी स्वाभाविक सी बात हो गई है। इसमें लड़कियों को भी क्या ये नहीं पता है क‍ि जब हम ऐसी जगही पर जाएंगे तो हम वहां पर हनुमान जी की आरती करने नहीं जा रहे हैं। जब हम ऐसे स्थान पर जा रहे हैं तो हमारे साथ दोस्ती में कुछ ना कुछ गलत भी हो सकता है ये हमें सोचना चाहिए।

लिव इन रिलेशनशिप कानून से देश में अपराध बढ़े

मह‍िला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा क‍ि जब हम बाकी चीजों में इतना समझदार हैं क‍ि मुझे कॉलेज जाने के लिए माता-पिता से क्या कुछ चाहिए और कॉलेज में क्या होता है। 12 वीं के लड़का लड़की को कॉलेज में आते ही ऐसे पंख लग जाते हैं क‍ि उन्हें पता नहीं क्या मिल गया। लड़कियों को लगता है स्कूल ड्रेस से छुट्टी और कुछ भी पहनो, कितने भी आधुनिक कपड़े पहनो। लड़कों को लगता है बस्ते वाला काम खत्म और अब तो मैं हूं, मेरी बाइक होगी और मेरी गर्ल फ्रेंड होगी।

- Advertisement -
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Gold And Silver Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
%d bloggers like this: