Clicky

Friday, September 29, 2023

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच का हुआ निधन !

- Advertisement -
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच का हुआ निधन !

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का शनिवार रात निधन हो गया। निर्मला 97 वर्षीय की उर्म मे दुनिया को अलविदा कर दिया बता जा रहा है कि निर्मला बुच लंबे समय से बीमार थी। बुच 1991 से 1993 तक प्रदेश की मुख्य सचिव रही। वह सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय थी। निर्मला बुच वर्ष 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में आई। 1961 में मसूरी अकादमी में प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई। इसके बाद कई जिलों में पदस्थ रही। बुच सेवानिवृत्ति के बाद समाज कल्यण के कार्यों में सक्रिय रही। उन्होंने आईएएस अधिकारी एमएन बुच से शादी की थी। एमएच बुच का आठ साल पहले  निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। 

 आपको बता दे कि इसके ऊपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती बुच ने कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता से कार्य करते हुए पहचान बनाई।  मुख्यमंत्री ने कहा  सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने निर्मला बुच की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बुच कुछ समय से अस्वस्थ थीं। देर रात्रि उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Gold And Silver Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
%d bloggers like this: