20 वर्ष की लड़की का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल
बिहार के मुज्जफरपुर में खौफनाक घटना का खुलासा
लड़की ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की
AIN NEWS 1: वो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे और दोनों प्रेम बंधन में थे। लड़की अपने प्रेमी पर पूरा यकीन करती थी, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि वो लड़का उसके भरोसे को गंभीर चोट पहुंचाएगा। लड़की को अपनी मीठी-मीठी बातों और प्रेम जाल में फंसाकर उसने लड़की के साथ वो किया जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। लड़की के प्रेमी ने ही उसका नग्न वीडियो सोशल मीडिया और मित्रों के बीच वायरल कर दिया।
लड़की का स्नान करते हुए वीडियो वायरल किया!
ये खौफनाक खबर बिहार के मुज्जफरपुर जिले की है। लड़की एक छात्रा बताई जा रही है और मोहम्मदपुर इलाके में अकेले ही रह रही थी। मंगलवार के दिन लड़की मोहम्मदापुर थाने में पहुंची और उसने बताया कि उसका नग्न वीडियो वायरल किया जा रहा है। उसने अपने प्रेमी और उसके मित्रों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए।
प्रेमी ने ही गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाया
छात्रा ने बताया कि उसका एक लड़के से काफी समय से संबंध था और लड़के का उसके घर पर भी आना जाना था। कुछ दिन पहले लड़के ने घर पर नहाते हुए लड़की का एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब लड़की को मालूम चला है कि लड़के ने वो वीडियो अपने दोस्तों को दे दिया है। इसके अलावा वो सोशल साइट्स पर भी उस वीडियो को डाल रहे हैं।
2 लड़कों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया
मामले में पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़के ने पहले अपनी बातों से झांसे में लिया। इसके बाद उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल की खबर जब लड़की को लगी वो खासी डर गई लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए उस लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया। इस मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई दूसरी धाराओं में काजी मोहम्मदपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और जल्द से जल्द उस वीडियो को वायरल होने से रोकने का प्रयास कर रही है।