Thursday, April 25, 2024

दीपिका पादुकोण का डायलॉग वायरल,‘रंग का तो कोई धर्म नहीं होता’, भगवा बिकनी विवाद के बीच देखे विडियो!

पठान' के 'बेशरम रंग' गाने के चलते विवाद के बीच शुक्रवार की रात को दीपिका पादुकोण कतर के लिए रवाना हुई थी। वह अभी भी विदेश में हैं। इधर...

- Advertisement -

AIN NEWS 1: बता दें ‘पठान‘ के ‘बेशरम रंग‘ गाने के चलते विवाद के बीच शुक्रवार की रात को दीपिका पादुकोण कतर के लिए रवाना हुई थी। वह अभी भी विदेश में हैं। इधर गाने को लेकर उठा विरोध थमता अभी नहीं दिख रहा है। दीपिका के भगवा कलर के बिकनी पहनने पर भाजपा नेताओं से लेकर हिंदू संगठनों ने काफ़ी ज्यादा आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे उनकी भावनाएं बहुत ज्यादा आहत हुई हैं। दीपिका ने यह भगवा बिकनी पहनकर हिंदू धर्म का अपमान किया है। विरोध करने वाले एक ओर हैं लेकिन अभिनेत्री के सपोर्ट में भी उनके फैन्स खड़े नजर आए। फैन्स ने दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ का डायलॉग अब खोज निकाला जो कि सोशल मीडिया पर काफ़ी ज्यादा वायरल हो रहा है।

देखे बाजीराव मस्तानी का वायरल वीडियो

दीपिका ने फिल्म में मस्तानी का रोल किया था। उनसे कहा जाता है कि ‘केसरिया रंग के कपड़े ले आती सौगात में, ये हरे रंग का विष लाने की तुमको क्या जरूरत थी? ‘ तब दीपिका डायलॉग बोलती हैं, ‘ये सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है लेकिन रंग का तो कोई धर्म नहीं होता। हां कभी-कभी इंसान का मन काला जरूर हो जाता है जो उसे रंग में भी धर्म दिखाई देता है।‘दीपिका आगे कहती हैं, ‘दुर्गा की मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग की चोली पहनाते हैं। दरगाह में बड़े-बड़े पीर-फकीरों की मजारों पर केसरिया रंग की चादर चढ़ाते हैं तब तो रंग का ख्याल नहीं आता।‘

जान ले फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में रहेंगी दीपिका

बता दें कि दीपिका के फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करने की भी उम्मीद है। लियोनेल मेस्सी की टीम अर्जेंटीना रविवार को फाइनल में फ्रांस से भिड़ेगी। दीपिका उस वक्त कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में ही मौजूद रहेंगी। फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच के टेलीकास्ट के दौरान शाहरुख खान ‘पठान‘फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat