स्टार्टअप्स को मिलेगी सौगात

75 हज़ार करोड़ निवेश करेगा गूगल

महिलाओं के स्टार्टअप्स को मिलेगी मदद

AIN NEWS 1: बता दें भारत के स्टार्टअप सेक्टर की बढ़ती ताकत की वजह से कई विदेशी निवेशक भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। निवेश के इस सिलसिले को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब गूगल ने उठाई है। गूगल इंडिया के मुताबिक कंपनी 75 हज़ार करोड़ रुपये के भारत डिजिटाइजेशन फंड के ज़रिए महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप्स में निवेश पर फोकस करेगा। इसके पहले कंपनी ने इंटरनेट को किफायती बनाने के लिए 2020 में भी करीब 75 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किया था। Google इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के ज़रिए कंपनी ने Jio में 7.73 फीसदी हिस्सेदारी साढ़े 4 अरब डॉलर में खरीदी थी। इसके अलावा भारती एयरटेल में 1.2 फीसदी हिस्सेदारी 700 मिलियन डॉलर में खरीदी थी।

महिलाओं के स्टार्टअप्स को मिलेगी मदद

गूगल इंडिया आईडीएफ निवेश के हिस्से के तौर पर महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप पर खास फोकस करने के साथ ही शुरुआती फेज की कंपनियों का सपोर्ट करेगा। जानकारों का मानना है कि इससे भारत में स्टार्टअप की ग्रोथ में तेजी आने की भरपूर संभावना है। इसके पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा था कि दुनियाभर में इस समय मैक्रोइकॉनमिक मुश्किलों का दौर चल रहा है लेकिन इसके बावजूद ये स्टार्टअप शुरू करने का बेहतरीन मौका है। सुंदर पिचई का कहना है कि इंडिया का स्टार्टअप ईकोसिस्टम समय के साथ काफी मैच्योर और मजबूत हुआ है। गूगल भी अब इंडिया बेस्ड स्टार्टअप्स में निवेश कर रहा है। गूगल ने हाल ही में स्टार्टअप्स के लिए 3 मिलियन डॉलर के फंड का एलान किया था जिसमें से एक तिहाई महिलाओं के लिए दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here