Monday, February 10, 2025

गाजियाबाद: BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पुलिस के बीच तकरार, चौथी बार हुआ आमना-सामना?

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1: गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पुलिस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नंदकिशोर गुर्जर थाना लोनी पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मुस्लिम लड़की के मामले में निष्क्रिय है और लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लड़की के भाई को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।

विधायक ने कहा, “यह शर्मनाक है कि मुझे विधायक होते हुए भी थाने आना पड़ रहा है। लड़की चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, अगर उसके साथ अन्याय होगा तो मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहूंगा।”

यह मामला एक मुस्लिम लड़की की शादी से जुड़ा है, जो डेढ़ साल पहले तय हुई थी, लेकिन लड़के पक्ष ने दहेज की मांग के चलते शादी तोड़ने का प्रयास किया। लड़की के पिता, खलील अहमद ने आरोप लगाया कि लड़का पक्ष दहेज के लिए दबाव बना रहा था और अब पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर रही है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहले भी पुलिस के खिलाफ कई बार मोर्चा खोल चुके हैं। 24 दिसम्बर से अब तक यह उनकी चौथी बार पुलिस के खिलाफ कार्रवाई है। इससे पहले भी उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि अगर महिला नेत्री से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद एक्शन लेंगे।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है, और एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर पुलिस पूरी स्थिति की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging