Saturday, February 8, 2025

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी और अमित शाह का संदेश

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1 | अयोध्या में शनिवार (11 जनवरी 2025) को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर समारोह की शुरुआत हो गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई, और दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती के बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।”

अमित शाह का संदेश
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, बीते साल पीएम मोदी ने अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया।”
उन्होंने यह भी कहा, “यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा।”

समारोह में आम लोगों की भागीदारी
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस समारोह में आम लोग भी शामिल होंगे, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके अलावा, करीब 110 वीआईपी भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में नए रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging