Clicky

Sunday, September 24, 2023

Morning News Brief : चाँद पर 8 मीटर चला चंद्रयान 3 का रोवर; पंजाब में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी;नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई

- Advertisement -

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनाता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर चंद्रयान-3 मिशन की रही। इसके रोवर ने चांद की सतह चलना शुरू कर दिया है। एक खबर पंजाब सरकार से जुड़ी रही। यहां के गवर्नर ने CM भगवंत मान को लेटर लिखकर चेतावनी दी है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स :

  • लद्दाख दौरे के बाद राहुल गांधी श्रीनगर के दौरे पर हैं। सोनिया के साथ ये उनका निजी दौरा है।
  • PM मोदी ग्रीस से शनिवार सुबह 6 बजे बेंगलुरु पहुंचे। रोड शो किया। यहां वे चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिकों से मिले।

अब तक की बड़ी खबरे :

चाँद पर 8 मीटर चला प्रज्ञान रोवर, मिशन के दौरान आधा किलोमीटर घूमेगा

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर करीब 8 मीटर की दूरी तय की है। इसके पेलोड भी चालू हो गए हैं। इससे पहले इसरो ने 26 किलो वजनी रोवर के बाहर आने का पहला वीडियो शेयर किया। लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरा था। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मिले और मिशन की सफलता पर बधाई दी।

पंजाब गवर्नर ने दी भगवंत मान को चेतावनी – राष्ट्रपति शासन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं

पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी है। उन्होंने CM भगवंत मान को लेटर लिखकर कहा कि सरकार राजभवन को मांगी गई जानकारियां नहीं दे रही हैं। इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता।

पेरिस ओलंपिक के लिए नीरज चोपड़ा क्वालीफाई

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के क्वालिफाइंग राउंड में 88.77 मीटर थ्रो किया। वे टूर्नामेंट के फाइनल पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। ओलिंपिक की शुरुआत 26 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का फाइनल 27 अगस्त को खेला जाएगा।

मोदी को ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीस के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। PM मोदी ग्रीस को पुराना दोस्त बताया और दोनों देशों की बीच 2030 तक व्यापार दोगुना करने की बात कही। उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में 5 साल में साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

 

सीमा हैदर की राह पर सोनिया अख्तर,बांग्लादेशी महिला अब बोली- चाहे दो 10 करोड़, फिर भी लेकर जाऊंगी?

 

गौतमबुद्ध नगर में आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर भी भारत आ गई है। एक वीडियो में सोनिया अख्तर सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आया है। जिसमें वह साफ़ साफ़ बोल रही है कि चाहे उनको कोई 10 करोड़ रुपए का ऑफर दें, लेकिन वह स्वीकार नहीं करेंगी। वह यहां से केवल अपने पति को लेकर जाएगी। यह उनकी और उनके बेटे की पूरी जिंदगी का सवाल है।

( पूरी खबर पढ़े )

 

- Advertisement -
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Gold And Silver Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
%d bloggers like this: