Clicky

Sunday, September 24, 2023

Morning News Brief :मोदी-जिनपिंग 9 महीने बाद मिले;हिमाचल के कुल्लू में लैंडस्लाइड, 30 सेकेंड में 7 इमारतें गिरीं;चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले का वीडियो

- Advertisement -

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर चंद्रयान-3 की रही। इसने लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो भेजा है। एक खबर प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात से जुड़ी रही। दोनों लीडर्स LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर तनाव कम करना चाहते हैं।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स :

  1. PM मोदी ग्रीस के दौरे पर जाएंगे। 40 साल बाद कोई भारतीय PM वहां जा रहे हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी गईं थीं।
  2. लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग वाली CBI की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अगर चारा घोटाला केस में जमानत रद्द हुई तो लालू जेल जा सकते हैं।
  3. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हिमाचल दौरे पर जा सकती हैं। अगर कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ तो वे आज सोलन के रामलोक मंदिर जाएंगी।

अब तक की बड़ी खबरे :

चंद्रयान – 3 ने भेजा लैंडिंग से पहले का वीडियो 

इसरो ने चंद्रयान की लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो शेयर किया। 2 मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में चांद की सतह पर शुरुआत में लहरों जैसा नजारा दिखा, पास पहुंचते ही गड्‌ढे नजर आए। इसके बाद प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू कर दिया। PM मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने और उन्हें बधाई देने कल बेंगलुरु जाएंगे।

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दोनों नेता लद्दाख में तनाव कम करने पर सहमत

साउथ अफ्रीका में 15वीं ब्रिक्स समिट के आखिरी दिन PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की। ये मुलाकात 9 महीने बाद हुई है। फॉरेन सेक्रेटरी विनय क्वात्रा ने बताया कि मोदी और जिनपिंग लद्दाख में सैन्य तैनाती और तनाव कम करने पर सहमत हुए हैं। उधर, ब्रिक्स संगठन से जुड़ने के लिए 6 देशों को इनवाइट किया गया है। इनमें अर्जेंटीना, सऊदी अरब, UAE, मिस्र, इथियोपिया और ईरान शामिल हैं।

कुल्लू में लैंडस्लाइड, 30 सेकेंड में 7 इमारतें गिरीं

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लैंडस्लाइड होने से 30 सेकेंड के अंदर 7 इमारतें गिर गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने इन इमारतों को 3 दिन पहले ही खाली करवा लिया था। भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे बंद किया गया है। राज्य की 400 सड़कें ब्लॉक हैं।

चेस वर्ल्ड कप का फाइनल हारे प्रगनानंदा

भारत के युवा चेस खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंदा का FIDE वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। उन्हें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप विनर मैग्नस कार्लसन ने फाइनल के टाईब्रेकर में 1.5-0.5 से हरा दिया। कार्लसन ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता है। वहीं, प्रगनानंदा वर्ल्ड कप के उपविजेता बने हैं।

 राजस्थान में लगने वाली सबसे बड़ी घंटी पर विवाद

राजस्थान के कोटा में रिवर फ्रंट पर लगने वाली दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को लेकर विवाद हो गया है। इसके कास्टिंग इंजीनियर देवेंद्र आर्य ने कॉन्ट्रैक्टर पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसे बनाने का श्रेय डिजाइनर को दे दिया गया और डेढ़ करोड़ रुपए का पेमेंट भी अटका दिया गया है। आर्य ने कहा कि जब तक पेमेंट नहीं मिलता, इस घंटी को सांचे से बाहर ही नहीं निकालूंगा।

- Advertisement -
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Gold And Silver Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
%d bloggers like this: