Sunday, February 23, 2025

कातिल बहू के कारनामे का सनसनीखेज खुलासा, लॉकडाउन, सेक्स चैट, वैलेंटाइन डे पर गाजियाबाद में रंगरेलियां और फिर डबल मर्डर!

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

दिल्ली में कातिल बहू गिरफ्तार

लॉकडाउन में प्रेमी से करती थी सेक्स चैट 

वैलेंटाइन डे पर गाजियाबाद में रंगरेलियां मनाईं

AIN NEWS 1: दिल्ली में रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल और उनकी पत्नी का गला रेतकर मर्डर करने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी के भागीरथी विहार में ये वारदात हुई थी।

किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि घर की बहू ने ही सास और ससुर की हत्या करवा दी है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाकर बहू मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है। अपने प्रेमी को हासिल करने और प्रॉपर्टी हथियाने के लिए मोनिका ने बॉय फ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल कातिल बहू मोनिका तो पुलिस के हत्थे चढ़ गई है लेकिन उसका हत्यारा प्रेमी आशीष और दोस्त विकास फिलहाल फरार हैं।

दिल्ली में कातिल बहू गिरफ्तार

आशीष और विकास की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस की कई टीमें वहां दबिश दे रही हैं। पुलिस की पूछताछ में मोनिका ने खुलासा किया है कि इस सनसनीखेज हत्या की साजिश उसने दिसंबर 2022 में ही कर ली थी। जब उसके ससुर ने 12 फरवरी को प्रॉपर्टी बेचने का सौदा कर लिया तो उसने आशीष से जल्द ही सास-ससुर को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इसके लिए वो 20 और 27 फरवरी को आशीष से बाहर मिली। बाद में योजना बनाकर बड़े ही सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस ने चंद ही घंटों में इससे पर्दा उठा दिया।

7 घंटे के इंतजार के बाद 57 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

7 घंटे इंतजार करने के बाद सिर्फ 57 मिनट में ही आरोपी आशीष और विकास ने वारदात को अंजाम दे दिया था। बुजुर्ग दंपती का मर्डर करने के लिए आरोपी रविवार को शाम होते ही राधेश्याम के घर में घुस आए थे। करीब 7 बजे मोनिका ने घर के पिछले दरवाजे से दोनों को अंदर बुला लिया। दोनों काले रंग के बैग में हथियार लेकर घर पहुंचे। वहां से मोनिका इनको सीधे छत पर ले गई और दोनों को जलपान करवाया। बाद में सबके सो जाने के बाद रात करीब सवा बजे आरोपी छत से नीचे राधेश्याम और वीना के कमरे में पहुंचे। 2 बजकर 12 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर से निकल गए।

लॉकडाउन में प्रेमी से करती थी सेक्स चैट 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोनिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नामी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कॉल सेंटर में नौकरी की थी। वहीं उसके पति रवि रतन ने पत्राचार से बीए किया। बाद में उसने एक प्राइवेट कॉलेज से बीएड किया। दोनों की 2016 में शादी हुई। लेकिन मोनिका कभी शादी से खुश नहीं थी।

2020 में आशीष से हुई मोनिका की दोस्ती

कोविड के दौरान मोनिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई। कई लड़कों से उसकी दोस्ती हुई। इस दौरान अगस्त 2020 में उसकी दोस्ती आशीष से हुई। दोनों फरवरी 2021 को एक होटल में मिले। इसके बाद लगातार दोनों होटल में मिलते रहे। लेकिन जल्द ही रवि को इसका पता चल गया। उसने व्हाट्सएप चैट के जरिये पत्नी की हरकत पता कर ली।

स्मार्टफोन लिया पति ने वापस 

रवि ने पत्नी को स्मार्ट फोन की जगह एक फीचर फोन मोनिका को दे दिया। इसके अलावा सास-ससुर ने भी मोनिका को आशीष के साथ देख लिया था। वो मोनिका पर पैनी नजर रखते थे। इसके बाद भी मोनिका और आशीष मिलते रहे। यहां तक आशीष ने मोनिका को अपने परिवार से गर्लफ्रेंड बताकर मिलाया था।

वैलेंटाइन डे पर गाजियाबाद में रंगरेलियां मनाईं

दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में सोमवार सुबह रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल और उनकी पत्नी का गला रेतकर कत्ल कर दिया था। 72 साल के राधेश्याम वर्मा और 68 साल की वीना देवी के शव ग्राउंड फ्लोर पर बेडरुम में खून से लथपथ पड़े मिले थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बहू मोनिका को सोमवार देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

घर में परचून की दुकान करते थे राधेश्याम 

यूपी के कन्नौज, नादेमऊ स्थित गांव कांकरकुंई के मूल निवासी राधेश्याम बीते 38 साल से भागीरथी विहार की गली नंबर-13/6 स्थित मकान नंबर-जी-245 में रह रहे थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर राधे श्याम खुद रहते थे जबकि पहली मंजिल पर रवि और उसका परिवार रहता है। रिटायरमेंट के बाद वो घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। राधे श्याम मॉडल बस्ती, करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल से वाइस प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे।

बेटा रवि दिल्ली सरकार के स्कूल में था गेस्ट टीचर

मृतक दंपत्ति का बेटा रवि पहले दिल्ली सरकार के स्कूल में गेस्ट टीचर के तौर पर काम कर रहा था। लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया था। फिलहाल वो जौहरीपुर इलाके में कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकान चला रहा है। रविवार रात करीब साढ़े बजे तक सब कुछ ठीक-ठाक था। रवि बाहर से घर आया था और माता-पिता से मिलकर ऊपर सोने चला गया था। रात में रवि की पत्नी मोनिका ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ सास-ससुर को मार डाला। सुबह करीब 7.00 बजे मोनिका ने शोर मचाया तो रवि मौके पर पहुंचा।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging