Sunday, February 23, 2025

केदारनाथ में मरने वाले 6 लोगों के नाम और उम्र आई सामने। महाराष्ट्र के रहने वाले थे पायलट अनिल सिंह

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1: बता दें केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह खराब मौसम और घना कोहरा बताया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से ही हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। और इसके बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

यह हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशेन के बेल कंपनी का है। हेलिकॉप्टर ने सुबह 11.25 बजे केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही गरुड़चट्टी के पास वह क्रैश हो गया।

इसके कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें हेलिकॉप्टर का मलबा, आग और स्थानीय लोग ही दिखाई पड़ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

मृतकों के नाम ये हैं- पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, कला, और पायलट अनिल सिंह। इनमें से पूर्वा, कृति, उर्वी गुजरात के रहने वाले हैं, पायलट अनिल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। बाकी तीन तमिलनाडु के हैं।

हादसे के बाद वहा हेलिकॉप्टर का मलबा पहाड़ी पर फैल गया।

हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में भीषण आग लग गई। रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- नजर बनाए हुए हैं

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची है।

इस क्रैश की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके कारण हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया।

बेल कंपनी का है हेलिकॉप्टर
आर्यन एविएशेन का यह हेलिकॉप्टर बेल कंपनी का है। इस Bell 407 में पायलट समेत अधिकतम 6 लोग ही सवार हो सकते हैं। इस हेलिकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर VT SVK था।

2013 में भी केदारनाथ में सबसे बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा

25 जून 2013 को केदारनाथ में ही सबसे बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। उसी साल राज्य सबसे बड़ी त्रासदी से भी गुजर रहा था। बाढ़ में फंसे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सेना का एक MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस समय भी हादसे की वजह खराब मौसम बताई गई थी। इसमें पायलट, कोपायलट समेत 20 जवान शहीद हुए थे।

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत की सूचना

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging