Tuesday, October 22, 2024

जब फूट-फूटकर रोईं थी रेखा मचा बवाल, जबरन किया था एक्टर ने किस उस समय 15 उम्र थी

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1: बता दें बॉलीवुड की एवरग्रीन रही ब्यूटी रेखा आज (10 अक्टूबर 2022) को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी । रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही है। दोनों का नाम हमेशा ही साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन पर्दे की ये जोड़ी रियल लाइफ जोड़ी नहीं बन सकी। यह भी अजीब इत्तेफाक है कि रेखा का जन्मदिन अमिताभ बच्चन के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ही आता है। तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं रेखा ने कुछ फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन भी दिए, लेकिन बताएं उनकी जिंदगी का पहला किसिंग सीन काफी भयानक रहा था।

2024 में मोदी की विजय का बना प्लान! 2019 में हारी 144 सीटो को जीतने के लिए तैयार किया फ़ार्मूला

बिना बताए शूट हुआ ये किसिंग सीन

रेखा की जिंदगी से जुड़ी इस घटना का पूरा जिक्र उनके जीवन पर लिखी गई किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में ही आता है। इस फिल्म का नाम था अनजाना सफर और तब रेखा की उम्र मात्र 15 साल थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल में डायरेक्टर राजा नवाथे थे और रेखा को विश्वजीत के साथ भी एक किसिंग सीन शूट करना था।

बता दें विश्वजीत ने रेखा को बाहों में भर लिया

राजा नवाथे ने फिल्म के इस सीन के बारे में पहले रेखा को कुछ नहीं बताया था। कुल मिलाकर यह सीन बिलकुल अचानक ही शूट किया जाना था। राजा नवाथे ने एक्शन बोला और विश्वजीत ने रेखा को अपनी बाहों में भर लिया था। रेखा यह सब देखकर बेहद हक्की-बक्की रह गई थीं। और कैमरा इस सीन को रिकॉर्ड करता रहा और जब डायरेक्टर ने कट बोला तो सभी लोगों ने तालियां बजा दी।

ओवैसी ने ये क्या कह दिया? क्या वाक़ई मुसलमान करते हैं सबसे ज़्यादा कंडोम का इस्तेमाल!

उस समय रेखा की आंखों से गिर रहे थे आंसू

हालांकि जब सभी ने रेखा की तरफ देखा तो उनकी आंखों में काफ़ी आंसू थे। जाहिर तौर पर यह अचानक किया गया शूट रेखा को बिलकुल भी पसंद नहीं आया था। रेखा ने इंडस्ट्री में बहुत ही कम उम्र में कदम रखा था और निजी जिंदगी से लेकर वर्क फ्रंट तक तमाम चीजों को लेकर वह सुर्खियों में बनी रहीं। जहां तक बोल्ड सीन्स का सवाल है तो आगे चलकर रेखा ने इस तरह के तमाम सीन किए जिन्हें लेकर वह सुर्खियों में रहीं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Ads