Wednesday, February 5, 2025

देश की राजधानी दिल्ली में शानदार बारिश से स्वागत हुआ मई का ऐसा मौसम कब तक चलेगा, IMD का ये अलर्ट जान लीजिए!

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1 नई दिल्ली: जैसा कि आप जानते है मई की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अकसर चिलचिलाती गर्मी के इस महीने का आगाज इस बार ऐसा हुआ है कि लोगों को एसी-कूलर तो छोड़िए, पंखे तक भी बंद करने पड़े हैं। नहाने के लिए गीजर को ऑन करना पड़ रहा हैं। काफ़ी शानदार बारिश के साथ महीने की शुरुआत हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन दिन ऐसे ही रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।

जाने मई में 24 घंटों के दौरान हुई यह सबसे ज्यादा बारिश

हालांकि ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है। इससे पूर्व भी 20 मई 2021 को भी अधिकतम तापमान सिमटकर महज 23.8 डिग्री तक रह गया था। 2021 में आए ‘तौकते’ साइक्लोन का असर देश की राजधानी तक भी पहुंचा था और इसकी वजह से एक ही दिन में 119.3 एमएम बारिश राजधानी में हुई भी थी। वैसे तो बता दें मई में 24 घंटों के दौरान हुई यह सबसे अधिक बारिश है। इस वजह से ही तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट हुई थी। इस बार यह साइक्लोन का नहीं, बल्कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का पूरा असर है। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह का ही बना रह सकता है।मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन इसके बाद इसे अभी बदलकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया। कई हिस्सों में तो काफी अधिक बारिश दर्ज की गई, तो कई इलाकों में केवल रिमझिम हुई। यहां का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। जो यह सामान्य से 13 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम महज 19.6 डिग्री रहा। जाफरपुर का अधिकतम तापमान महज 21.4 डिग्री और मंगेशपुर का 21.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 19 डिग्री कम रहा। दिनभर ही बादल छाए रहे।

जान ले आज भी जारी है अलर्ट

सोमवार को सफदरजंग में 16 एमएम, पालम में 0.4 एमएम, लोदी रोड में 14.9, रिज में 22.4, आया नगर में 0.2, गुरुग्राम में 10.5, फरीदाबाद में 3.5, जाफरपुर में 2, मंगेशपुर में 8.5, नजफगढ़ में 1.5, नरेला में 17, नोएडा में 8.5, पूसा में 1.2 और मयूर विहार में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आज मंगलवार को भी बादल ऐसे ही छाए रहेंगे। हल्की बारिश के अनुमान ज़रूर हैं। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास ही रहेगा।इसके बाद भी 3 मई को ठंडक यू ही बनी रहेगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 4 मई को भी कुछ हल्की बारिश होगी। तापमान में इजाफा भी शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 5 व 6 मई को मौसम काफ़ी शुष्क रहेगा। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 7 मई को तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging