Sunday, February 23, 2025

पार्क में बच्चे को काटा पिटबुल कुत्ते ने, चेहरे पर आए 150 टांके, देखे वीडियो

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

गाजियाबाद में पार्क में घूम रहे 11 साल के बच्चे पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। उसका एक कान और गाल को नोंच दिया। बच्चे के चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके आए हैं। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया है।

मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत की। वहीं, नगर निगम ने कुत्ता मालिक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ये मामला बीते शनिवार का है, जिसकी CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आई है।

लड़की से छूटकर कुत्ते ने हमला बोला

मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 के A-ब्लॉक में सचिन त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा पुष्प त्यागी शनिवार को पार्क में घूम रहा था। वहां पर एक लड़की अपने पालतू पिटबुल डॉग को घुमा रही थी।

इस दौरान पिटबुल उस लड़की के हाथ से छूट गया और पुष्प त्यागी पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा जमीन पर गिर गया और पिटबुल ने उसको बुरी तरह नोंच डाला। आस-पास के लोगों ने भागकर बच्चे की जान बचाई और दोनों को अलग किया।

बच्चा इतना डर गया कि बोल भी नहीं पा रहा

आनन-फानन में घायल बच्चे को परिजन नजदीकी हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद करीब 150 टांके चेहरे पर लगाए हैं। इस मामले में यूपी-112 को फोन करके शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस स्टेशन में कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं की गई है। बच्चे के चेहरे पर पट्टी बंधी हुई और घर पर है। वह कुछ बोलने या खाने-पीने की स्थिति में भी नहीं है। इस घटना के बाद से वो बुरी तरह डरा हुआ है। सोसाइटी के अन्य लोग भी भयभीत हैं।

पिता बोले- बच्चे सेफ नहीं, कहां खेलने जाएं

बच्चे के पिता सचिन त्यागी ने बताया, ‘बेटा पार्क में खेल रहा था। इस दौरान पिटबुल ने बेटे पर अटैक कर दिया। उसके मुंह पर 150 से ज्यादा टांके आए हैं। एक कान कट गया और दूसरी तरफ गाल कट गया।’

सचिन त्यागी ने कहा, ‘पिटबुल इतना खतरनाक कुत्ता है कि लखनऊ में एक महिला को खत्म कर चुका है। ये सब देखते हुए अगर लोग फिर भी इतना खतरनाक कुत्ता पाल रहे हैं तो हमारे बच्चे सेफ नहीं हैं। पार्क समाज के लिए नहीं हैं। बच्चे कहां खेलने जाएं। रोड पर जाएंगे तो एक्सीडेंट हो जाएंगे, पार्क में जाएंगे तो कुत्ते काट लेते हैं।’

निगम ने लगाया पांच हजार का जुर्माना

मामले में गाजियाबाद नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने कुत्ता मालिक सुभाष त्यागी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। नोटिस में कहा है, “सुभाष त्यागी ने अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।”

लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा

इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इसी बीच कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। महिला का दिल नहीं पसीजा। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लखनऊ में पिटबुल के काटने से महिला की हुई थी मौत

इससे पहले 13 जुलाई को लखनऊ में पिटबुल के काटने से 80 साल की महिला की मौत हो गई थी। घटना के समय मालकिन अपने पेट डॉग पिटबुल को छत पर टहला रही थी। अचानक उसके गले में बंधी चेन खुल गई। पिटबुल ने उस पर अटैक कर दिया और ऐसा नोंचा कि महिला के शरीर से मांस अलग हो गया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

अमेरिका समेत 41 देशों में बैन है पिटबुल

पिटबुल डॉग अमेरिका, जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, ब्रिटेन, आयरलैंड, रोमानिया, कनाडा, इटली और फ्रांस समेत 41 देशों में बैन है। कई देशों में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को रिहायशी इलाकों में पालने पर भी प्रतिबंध लगाया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, पिटबुल प्रजाति के कुत्ते किसी व्यक्ति या जानवर को कब्जे में लेने के बाद अपने जबड़ों को लॉक कर लेते हैं। ऐसे में छुड़ा पाना आसान नहीं होता है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging