Wednesday, February 26, 2025

मुलायम सिंह यादव की तबीयत मैं अभी सुधार नहीं हो रहा है ,पिछले 4 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1: मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार अभी नहीं हो रहा है। चौथे दिन भी उनकी हालत क्रिटिकल है। वह वेंटिलेटर पर ही हैं। बुधवार दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। इसमें कहा गया है, “मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल हैं। उन्हें लाइफ सेंविंग दवाएं भी दी जा रहीं हैं। आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही हैं।”

4 दिनों से अखिलेश, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल भी मेदांता में ही हैं। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से मेदांता न आने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि यहां (मेदांता) आने की अभी जरूरत नहीं है। आप सब उनके बेहतर सेहत के लिए घर से ही दुआ करिए।

इससे पहले, मंगलवार देर रात उनकी सेहत को लेकर डॉक्टरों ने इमरजेंसी मीटिंग भी की। डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह के लिए अगले एक से दो दिन काफी अहम हैं। मंगलवार को ही मुलायम सिंह को सीसीयू से फिर इंसेंटिव केयर यूनिट (ICU) में ही शिफ्ट कर किया गया था। डॉ. यतिन मेहता के नेतृत्व में उनका इलाज अच्छे से चल रहा है।

रविवार शाम को मुलायम सिंह की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें CCU में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

मुलायम की तबीयत बिगड़ने के बाद आगरा, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत अलग-अलग शहरों में उनके बेहतर स्वस्थ के लिए हवन-पूजन चल रहा है। सपा कार्यकर्ता अपने नेता के लिए महा-मृत्युंजय जाप भी करवा रहे है। मंदिरों में होने वाले इन अनुष्ठान के फोटो और वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर भी पोस्ट किए जा रहे हैं। मुलायम की सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।

अपने राजनीतिक गुरु से मिलने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अखिलेश से उनकी सेहत की जानकारी ली। बघेल ने कहा कि नेता जी की तबीयत के बारे में जैसे ही पता चला मैं तुरंत आगरा से मेदांता आया हूं। ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेक अप और इलाज के बाद डिस्चॉर्ज भी कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें 2 दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

अफजल : हिंदू लड़की से सेक्स करने से मिलती है जन्नत`, गर्भवती महिला से किया गैंगरेप , बोला इस्लाम मे सब चलता है

दरअसल, मुलायम सिंह यादव बीते 2 साल से लगातर बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में ही भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को जुलाई 2021 में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले अगस्त, 2020 में यूरिन इन्फेक्शन के बाद और पेट में दर्द के बाद भी मुलायम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब टेस्ट रिपोर्ट में आंत में सूजन की समस्या ही सामने आई थी। इन्फेक्शन का असर उनकी किडनी तक जा पहुंचा था। अक्टूबर 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। हालांकि उन्होंने वैक्सीन की डोज लगवाई है।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का 9 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की काफ़ी ज्यादा शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -

Connect with us

Hello,

I'm Arnav from AIN NEWS 1 .अगर आपके पास है कोई खबर और नहीं हो रही है आपकी सुनवाई तो आज ही जुड़े हमारे साथ और हमे व्हाट्सप्प पर कांटेक्ट करे।

🟢 we are online | privacy policy

Join WhatsApp Group
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging