मूसेवाला मर्डर केस में सवालों के घेरे में आई भगवंत मान सरकार
मूसेवाला के पिता ने 1 महीने में FIR वापस लेने, देश छोड़ना का कही
भगवंत सरकार के सिक्योरिटी वापस लेने के बाद हुआ मूसेवाला का मर्डर
AIN NEWS 1: लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में उनके पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर इंसाफ की गुहार लगाई है। पिता बलकौर सिंह ने रविवार को कहा कि मेरे बेटे की हत्या साजिशन की गई थी और पुलिस इसे गैंगवार की घटना के तौर पर दिखाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी दिक्कतों बताने के लिए डीजीपी से वक्त मांगा है। अब मैं एक महीने इंतजार करूंगा लेकिन तब भी अगर कुछ नहीं हुआ तो मैं अपनी एफआईआर वापस लेकर देश छोड़ दूंगा।
पंजाब की ‘आप’ सरकार पर लगाया सुनवाई ना करने का आरोप
बलकौर सिंह ने कहा कि मुझे कानून पर भरोसा था इसी वजह से मैंने अभी तक कहीं कोई धरना नहीं दिया, लेकिन अब पंजाब सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर के बाद मैं परिवार सहित हमेशा के लिए देश छोड़ दूंगा। उन्होंने मूसेवाला की हत्या को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हमें न्याय नहीं दे पाई है। मूसेवाला की मां चरण कौर ने भी इंसाफ में देरी पर गुस्सा जताया है। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कौर ने कहा कि लोग सिद्धू की आलोचना करते थे लेकिन वो ऊंची सोच वाला इंसान था। उन्होंने बताया कि सिद्धू जपजी साहिब और गुरु ग्रंथ साहिब से लिए गाए 8,000 धार्मिक सवालों पर एक ऐप बनाने की योजना बना रहा था। मूसेवाला की इस साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी।
उलेमा के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मदरसों के सर्वे पर अपना पहला बयान दिया। कहा हमे सरकारी मदद की जरूरत नहीं https://t.co/J0bgUr9MCG
— 𝐀𝐈𝐍 𝐍𝐄𝐖𝐒 𝟏 (@ainnews1_) October 30, 2022
चंडीगढ़ पुलिस ने लॉरेस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी थी कि उसने लॉरेस बिश्नोई गिरोह के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक पुलिस को गिरफ्तार शख्स मोहित भारद्वाज के से अमेरिका में बनी पिस्तौल मिली है। पुलिस ने ये भी बताया कि मोहित गैंगस्टर दीपक टीनू का नजदीकी था। टीनू मानसा पुलिस की हिरासत से भाग गया था जिसे बाद में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। टीनू पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी है।
शक के घेरे में मूसेवाला की मुंहबोली बहन अफसाना खान
इससे पहले मूसेवाला मर्डर केस में पंजाबी प्लेबैक सिंगर और उनकी मुंहबोली बहन अफसाना खान से पूछताछ की गई थी। एनआईए ने अफसाना खान से मूसेवाला से जुड़े कई सवाल पूछे थे। जिसको लेकर अफसाना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में अफसाना से पूछताछ के दौरान किए गए सवालों के बारे में जानकारी भी दी थी। मूसेवाला मर्डर केस में अफसावना खान संदेह के घेरे में हैं जिसको लेकर NIA ने उनको समन भेजा था। समन भेजने के बाद जांच एजेंसी ने मंगलवार को अफसाना से कई घंटे पूछताछ की थी।