Wednesday, February 5, 2025

5 मिनट में पता करें भिगे कपड़े से कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस , बची है जानिए आसान है ओर शानदार ट्रिक

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

देश में आज के समय में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। दिन प्रतिदिन रसोई गैस की कीमतों में हो रही है बढ़ोतरी से आम लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसके साथ-साथ रसोई गैस एक और बड़ी समस्या लेकर आती है जब हम खाना बनाने की तैयारी में होते हैं और हमारे घर में गैस खत्म हो जाए तो उस समय हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।‌ओर वही कभी अगर घर में कोई मेहमान आ जाए और अचानक गैस खत्म होने पर हमें बहुत ज्यादा बुरा ओर शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर हम अपने घरों में रसोई गैस की जलती फ्लैम या फिर उसे उठाकर यह चेक करते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिसकी सहायता से आप केवल भीगे कपड़े से यह पता लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है।भीगे कपड़े से ऐसे चेक करें की सिलेंडर में कितनी बची है गैस

भीगे कपड़े से गैस चेक करने के लिए गैस सिलेंडर पर कपड़ा भीगाकर पूरे सिलेंडर के चारो ओर लगा दीजिए। सिलेंडर भीग जाने के बाद उसे हटा लीजिए। जब आप सिलेंडर को ध्यान से देखेगें तो आपको पता चलेगा की सिलेंडर का कुछ हिस्स सूखा है और कुछ भीगा है। बता दे की सूखा हिस्सा वो होता है जिसमें गैस नहीं होती है। ऐसे में आप आसानी से जान सकते हैं कि सिलेंडर में गैस कितनी बची हुई है। इसके लिए हर दो-तीन दिन बाद इस ट्रिक से एक बार गैस का पता लगाकर समय रहते सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

जानिए ऐसा क्यों होता हैं

सिलेंडर का खाली हिस्सा भरे हुए लिक्विड गैस की तुलना में अपेक्षाकृत गर्म होता है जिसके कारण भीगा कपड़ा के संपर्क में आते ही पूरा सिलेंडर भीग तो जाता है पर खाली हिस्सा जल्द सूखने लगता है। ऐसे में एक समय ऐसा आता है जब सिलेंडर पर साफ दिखाई देता है कि कितना हिस्सा सूखने के बाद भी गीला होता हैं। वही आप चाहे तो हर दो-तीन दिन बाद इस ट्रिक से एक बार गैस का पता लगा सकते हैं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging