आज साहित्य साधना मंच के सौजन्य से जनसंख्या समाधान विषय पर गोष्ठी का आयोजन मोदीनगर वृद्धाश्रम में हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप हनुमंतकथावाचक आदरणीय अरविंद भाई औझाजी जी रहे।जिन्होंने विस्तार विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की वर्तमान आवश्यकता है...

0
335

AIN NEWS 1 : मुख्य वक्ता के रूप हनुमंतकथावाचक आदरणीय अरविंद भाई औझाजी जी रहे।जिन्होंने विस्तार विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की वर्तमान आवश्यकता है जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण करना।
जनसंख्या वृद्धि के कारणों से एक मुख्य कारण बेटों की चाहत में बेटियों कि जन्म या कन्या भ्रूण हत्या होना है।बेटी जैसे विषय पर के के गर्ग और बसंत शर्मा ने बेटी पर कवितायेँ सुनाईं।

यद्यपि जनसंख्या समाधान फ़ाउन्डेशन द्वारा दिल्ली जाने का विशाल कार्यक्रम है इसमें भागीदारी की अपील सम्मानित सदस्यों के साथ सुभाष सांगवान तथा कविता चौधरी ने की।
नियंत्रण पर अपने विचार डाक्टर अनिला सिंह आर्य आदि ने भी रखते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधन भविष्य के लिये बहुत बड़ी समस्या बनने जा रहे हैं।


सबको सब उपलब्ध हो,मानव के लिये जनसंख्या पर नियंत्रण समय की आवश्यकता है प्रमोद शर्मा जिलाध्यक्ष फाउंडेशन के ने कहा। राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र चौधरी, जसविन्दर सिंह, सुमित त्यागी, संजय त्यागी,अनिल ने भी जनसंख्या नियंत्रण पर कानून के पक्ष में अपनी बात रखी
संस्था के संस्थापक जयप्रकाश बंसल ने बिना भेदभाव के राष्ट्रीय भावना के साथ कानून बनना चाहिए कहते हुए सभी आगन्तुकों को धन्यवाद कहा।

चाणक्य नीति : करोड़पति बन जाए कंगाल अगर करे ये एक गलती, जान लें

सरस्वती वंदना से कार्यक्रम के का आरम्भ और समापन वंदेमातरम् के गायन से हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here