Thursday, April 25, 2024

अस्थायी मंदिर में यह रामलला का आखरी जन्मोत्सव होगा, अगले साल 2024 में 1800 करोड़ के भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला!

- Advertisement -

AIN NEWS 1: राम नगरी अयोध्या में रामनवमी पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे भगवान राम प्रकट हुए। इसी बीच कनक भवन और श्रीराम जन्मभूमि सहित लगभग 10 हजार से ज्यादा मंदिरों में ही मंगल गीत गूंजने लगे। कनक भवन में हजारों गुब्बारे फोड़े गए।

पुष्प वर्षा भी की गई। जन्मभूमि दरबार सहित ही पूरे मंदिर को लगभग 50 क्विंटल फूलों से पूरी तरह से सजाया गया है। और इस सजावट के लिए हरी पत्तियां असम – ओडिशा से भी मंगवाई हैं। गेंदा फूल कोलकाता जबकि ऑर्किड को कनाडा से मंगाया गया हैं। 10 हजार मंदिरों में पूरे देशभर से करीब 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला की रामनवमी पर पहली तस्वीरें सामने आईं। इसमें रामलला पीले वस्त्र, सोने का मुकुट और हार पहनाया गया जिसमे राम लाला बहुत ही मन मोहक लग रहे थे।

अस्थायी राम मंदिर में यह अब आखिरी जन्मोत्सव है। अगले साल यानी 2024 की रामनवमी से पहले ही रामलला अपने नए मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। श्रीराम का यह भव्य मंदिर लगभग 1800 करोड़ रुपए से बन रहा है।

जन्मभूमि के अलावा, कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला और हनुमत निवास समेत रामनगरी के सभी लगभग 10 हजार मंदिरों में मंगल ध्वनि गूंज रही है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat