नमस्कार,
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया है। डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। उधर, एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन के बारे में बताएंगे, जिसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई।
आज के प्रमुख इवेंट्स:
- NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
- दिल्ली हाईकोर्ट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ सुनवाई होगी।
कल की बड़ी खबरें:
पीलीभीत में भाजपा नेता के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी को बचाने पहुंचे थे पप्पू गुप्ता

- पड़ोसी के साथ हो रही मारपीट रोकने गए पप्पू गुप्ता को सीने में गोली मार दी गई।
- गोली लगने के बाद वह सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे।
- अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भाजपा नेता और बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इलाके में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी को बचाने और विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने उन पर गोली चला दी, जो उनके सीने में जा लगी।
गोली लगते ही पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह करीब 15 मिनट तक गंभीर हालत में मौके पर पड़े रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तत्काल मदद नहीं मिल सकी। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल पप्पू गुप्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











बकरीद के अवसर पर देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई।











