नमस्कार,
कल की बड़ी खबर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की रही। इसकी शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। एक खबर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले की रही, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-जनमन अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। उनसे वर्चुअल संवाद भी करेंगे।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल बोले- PM यहां आंसू पोछने नहीं आए
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर के थौबल से शुरू हुई। इससे पहले राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक देश के प्रधानमंत्री आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। राहुल ने कहा कि मोदी जी, भाजपा और RSS के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है।
6700 किमी की यात्रा: लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले शुरू होने वाली यह यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।
2. अफगानिस्तान से टी-20 सीरीज जीता भारत, दूसरे टी-20 में 6 विकेट से हराया
3. शायर मुनव्वर राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मालदीव सरकार ने भारत को अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। मालदीव का कहना है कि भारतीय सैनिक यहां नहीं रह सकते, राष्ट्रपति मुइज्जू और उनकी सरकार की यही नीति है।
6. इजराइल-हमास जंग के 100 दिन पूरे: 25 हजार लोगों की मौत, गाजा पट्टी में सिर्फ 6 एंबुलेंस