Thursday, February 6, 2025

Morning News Brief : कमलनाथ के भाजपा जॉइन करने की अटकलें, ISRO का सबसे हाईटेक वेदर सैटेलाइट लॉन्च; राहुल की काशी विश्वनाथ में पूजा, फोटो पर हंगामा

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर सीनियर कांग्रेस लीडर कमलनाथ के भाजपा जॉइन करने की अटकलों से जु़ड़ी रही। एक खबर ISRO के सबसे हाईटेक वेदर सैटेलाइट INSAT-3DS की रही, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीच देंगे।
  2. बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में भारत का मुकाबला थाईलैंड से होगा। टीम इंडिया पहली बार चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कमलनाथ-नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें, पार्टी छोड़ने के सवाल पर कमलनाथ ने इनकार नहीं कियाKamal Nath Reaction on to join BJP in MP | BJP में शामिल होने के सवाल पर कमलनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर ऐसी कोई बात होगी तो...'

मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने को अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली में मीडिया ने कमलनाथ से भाजपा में जाने को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने बीजेपी में जाने से इनकार नहीं किया। कमलनाथ ने कहा, ‘आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? ऐसा कुछ होता है तो मैं आप सभी को सूचित करूंगा’ कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ का भाजपा में जाना लगभग तय ही है।

 

2. सरकार-किसानों के बीच आज चौथे दौर की बातचीत, किसान शंभू बॉर्डर पर डटे

चौथे दौर की बातचीत के इंतज़ार में किसान, जानिए शंभू बॉर्डर से जुड़ी तमाम अपडेट्स-Farmers Protest Live Updates Govt Kisan Talks Shambhu Border Delhi Borders Seal | Jansatta
आज किसान आंदोलन का छठा दिन है। सरकार और किसानों के बीच चौथे दौर की बातचीत होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और किसान नेताओं के बीच मुलाकात होगी। इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी की बातचीत बेनतीजा रही थी। आंदोलन में शामिल किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

 

3. ISRO का वेदर सैटेलाइट INSAT-3DS लॉन्च, 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी देगा

ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से INSAT-3DS सैटेलाइट को लॉन्च किया। यह हाइटेक सैटेलाइट 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी देगा। लॉन्चिंग के 19 मिनट 13 सेकंड बाद इसे पृथ्वी से 37000 km ऊंची ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 2274 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट अर्थ साइंस, मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), मौसम पूर्वानुमान केंद्र को सर्विस देगा

 

 

4. दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन, दवाइयों के रिएक्शन से बॉडी में पानी भरा

सुहानी ने शुक्रवार शाम आखिरी सांस ली। वो फिल्म 'दंगल' के अलावा कुछ टीवी एड में भी नजर आई थीं। शनिवार को सुहानी का अंतिम संस्कार हुआ।
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। सुहानी का दिल्ली AIIMS में इलाज चल रहा था। पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन की वजह से उनका निधन हो गया। आमिर खान की टीम ने सुहानी की मौत पर संवेदना व्यक्त की है।
5. अजित बोले- शरद का बेटा होता तो पार्टी अध्यक्ष बनता; सुप्रिया सुले की सीट से पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे
Ajit Pawar Wfe Vs Supriya Sule; Baramati Lok Sabha NCP Party Candidate | अजित बोले-शरद पवार का बेटा होता, तो पार्टी अध्यक्ष बनता: सुप्रिया सुले की सीट बारामती में रैली की ...
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने बहन सुप्रिया सुले की संसदीय सीट बारामती में रैली की। उन्होंने कहा कि अगर मैं शरद पवार के घर में पैदा होता, तो स्वाभाविक रूप से NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता और पूरी पार्टी मेरे नियंत्रण में होती। अजित ने पत्नी सुनेत्रा को अगले लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले के खिलाफ उतारने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा- बारामती सीट के लिए मैं जिस उम्मीदवार का नाम तय करूंगा, उसके लिए यह पहला चुनाव होगा।
6. नवलनी की मौत पर ट्रूडो ने पुतिन को राक्षस कहा, श्रद्धांजलि देने पहुंचे 270 लोग हिरासत में
biden on navalny death says putin is responsible | नवलनी की मौत पर ट्रूडो ने पुतिन को राक्षस कहा: श्रद्धांजलि देने पहुंचे 270 लोग हिरासत में; पत्नी बोली- पुतिन को ...
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत पर दुनियाभर के लीडर्स ने प्रतिक्रिया दी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- नवलनी की मौत त्रासदी है। उनकी मौत बताती है कि पुतिन राक्षस हैं। वहीं, नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे 270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

7. PAK चुनाव में धांधली का दावा; पोलिंग अधिकारी ने कहा- जीते हुए कैंडिडेट्स को हराया गया

यह फुटेज रावलपिंडी के पोलिंग अधिकारी का है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद से इस्तीफा दे दिया। पुलिस ने लियाकत को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान के रावलपिंडी के पोलिंग अधिकारी लियाकत अली चट्टा ने स्वीकार किया कि उन्होंने चुनाव में धांधली की थी। लियाकत ने कहा- इमरान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 70-80 हजार वोटों के साथ लीड पर थे। वे जीत रहे थे, लेकिन हमने नकली बैलेट पेपर के जरिए उन्हें हरा दिया। मैं अपने जुर्म की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging