नमस्कार,
कल की बड़ी खबर विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) की रही, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 5 राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। एक खबर 3 नए क्रिमिनल बिल की भी रही, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- PM मोदी गुजरात के द्वारका में पूजा के बाद सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजकोट AIIMS का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भटिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी और रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉग्रेशन करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। यह कार्यक्रम का 110वां एपिसोड है।
- विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी, पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चुनाव लड़ेगी। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात और गोवा शामिल हैं। दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए भी सीट शेयरिंग हो चुकी है। हालांकि पंजाब (13 सीट) में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
2. तीन नए क्रिमिनल लॉ एक जुलाई से लागू होंगे, हिट एंड रन में बदलाव अभी लागू नहीं होगा
तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की है। जुलाई से इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा। हालांकि, हिट एंड रन केस से जुड़ा प्रावधान तुरंत लागू नहीं होगा। इसे लागू करने का फैसला अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) से सलाह के बाद ही लिया जाएगा।
3. UP में पेपर लीक के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 48 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे
4. दिल्ली-हरियाणा के सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुले, कंटेनर की दीवार और पत्थर हटाए गए
5. यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे; 24 की मौत, इनमें 9 बच्चे
6. MP में कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा, रामलला का वास्ता देकर संकल्प-पत्र के वादे निभाने को कहेगी
मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि पार्टी प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में केंद्र और राज्य सरकार से उनके वादों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है।
7. रूस-यूक्रेन जंग के 2 साल, 65 लाख यूक्रेनी बेघर, 3.92 लाख रूसी सैनिकों की मौत