Wednesday, February 5, 2025

Morning News Brief : PM मोदी स्कूबा डाइविंग कर समुद्र में डूबी द्वारका पहुंचे; राहुल-अखिलेश 7 साल बाद साथ; हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की हत्या

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ी रही। एक खबर राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रही, जिसमें पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी 553 अमृत भारत स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। अमृत भारत योजना के तहत इन स्टेशंस को रीडेवलप किया जाएगा।
  2. ED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 7वीं बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वह एक बार भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. PM मोदी ने द्वारका में स्कूबा डाइविंग की, देश के सबसे लंबे केबल स्टे ब्रिज का भी उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तस्वीरें द्वारका में स्कूबा डाइविंग की हैं।

PM मोदी ने गुजरात के द्वारका में स्कूबा डाइविंग की। उन्होंने समुद्र में उस जगह पर प्रार्थना की, जहां जलमग्न द्वारका नगरी है। PM मोदी ने कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। इससे पहले मोदी ने भगवान द्वारकाधीश की पूजा की। साथ ही ओखा को बेट द्वारका से जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। यह भारत का अब तक का सबसे लंबा केबल आधारित ब्रिज है। मोदी ने राजकोट, बठिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी और रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉगरेशन किया।

 

2. राहुल और अखिलेश 7 साल बाद साथ आए, राहुल बोले- हम नफरत मिटाने निकले हैं

आगरा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे के 3 दिन बाद अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हुए। दोनों नेता 7 साल बाद साथ आए हैं। इससे पहले 2017 में सपा और कांग्रेस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। राहुल और प्रियंका ने अखिलेश के साथ एक किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। इस दौरान राहुल ने अखिलेश यादव के साथ सेल्फी ली और जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि वह, प्रियंका और अखिलेश मिलकर नफरत मिटाने निकले हैं।

3. हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत

बहादुरगढ़ में फायरिंग के बाद कार में पड़े नफे सिंह राठी।
हरियाणा में पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलवारों ने झज्जर में रेलवे फाटक के पास उनकी कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें राठी और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, वहीं 2 सुरक्षाकर्मी घायल हैं। वारदात को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है।

 

 

4. आंदोलन कर रहे किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, सिंघु-टिकरी बॉर्डर अस्थाई तौर पर खोले गएकिसानों ने गाज़ीपुर, सिंघू, टिकरी बॉर्डर पर ट्रैक्टर रैली निकाली; राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई - बिजनेसटुडे
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। इसके बाद हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर लगी रोक हटा दी गई है। 11 दिन से बंद दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है।

 

5. कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत; मरने वालों में फैक्ट्री मालिक भी

हादसे के समय पटाखा फैक्ट्री में 24 लोग काम कर रहे थे।
UP के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इसमें फैक्ट्री मालिक भी शामिल है। 2 लोग अभी लापता हैं। इस हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है। फैक्ट्री के अंदर 24 लोग काम कर रहे थे। हादसा कितना भयावह था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर फैक्ट्री वर्कर्स के कटे हुए हाथ-पैर बरामद हुए।

6. 2017 से 2022 तक हिरासत में 270 से ज्यादा रेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी, रिमांड होम स्टाफ शामिलrape in custody ncrb data 2017 to 2022 uttar pradesh madhya pradesh | 2017 से 2022 तक हिरासत में 270 से ज्यादा रेप: आरोपियों में पुलिसकर्मी, रिमांड होम स्टाफ शामिल; उत्तर प्रदेश

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, साल 2017 से 2022 के दौरान हिरासत में रेप (Rape in Custody) के 270 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में पुलिसकर्मी, पब्लिक सर्वेंट, आर्म्ड फोर्स के मेंबर, जेल का स्टाफ, रिमांड होम स्टाफ, जिन जगहों पर हिरासत में लिया गया वहां के लोग और अस्पतालों का स्टाफ शामिल है।

7. न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत, ई-बाइक की बैटरी से 6 मंजिला इमारत में आग लगी

फुटेज में लोगों को खिड़की से कूदते और दमकलकर्मियों को उन्हें रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रिहायशी इमारत में आग लगने से एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की है। भारतीय दूतावास ने दो दिन बाद मौत की पुष्टि की। ऐंबैसी ने बताया कि हार्लेम इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 27 साल के फाजिल खान की मौत हो गई। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ई-बाइक में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी थी, जिसमें 17 अन्य लोग भी झुलस गए।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging