Wednesday, February 5, 2025

Morning News Brief : गायक पंकज उधास का निधन; इनेलो नेता राठी की हत्या की CBI जांच होगी; भारत ने इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीती

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर गजल गायक पंकज उधास के निधन की रही। एक खबर हरियाणा में इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या से जुड़ी रही, राज्य सरकार ने कहा है कि मर्डर केस की CBI जांच कराई जाएगी।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम में जनसभा करेंगे। 2 महीने के भीतर मोदी का यह तीसरा केरल दौरा है।
  2. UP की 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। सपा के 3 और भाजपा के 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे, पैंक्रियाज कैंसर से 72 साल की उम्र में निधन

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 10 दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं। 2006 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

2. मराठा आंदोलनकारियों ने जालना में बस जलाई; जरांगे ने 17 दिन से चल रहा अनशन वापस लियाजालना में आंदोलनकारियों ने बस में आग लगा दी, जिसके बाद यहां बस सर्विस रोक दी गई।

मराठा आंदोलनकारियों ने महाराष्ट्र के जालना में एक स्टेट ट्रांसपोर्ट बस को आग लगा दी। जिसके बाद जालना में ही 10 फरवरी से अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने अपना अनशन तोड़ दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए जालना में धारा 144 लगाई गई है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था देखना सरकार का काम है। राज्य सरकार मूकदर्शक नहीं बनी रह सकती।

 

3. संदेशखाली केस- हाईकोर्ट ने दूसरी बार बंगाल सरकार को फटकारा, कहा- शाहजहां को गिरफ्तार करो

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार से कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। अदालत ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। FIR में बतौर आरोपी शाहजहां का नाम है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

 

4. इनेलो नेता की हत्या की CBI जांच होगी, सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में हुई राठी की हत्या

नफे सिंह राठी मर्डर केस: CBI को सौंपी गई जांच, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत  में लिया - INLD leader Nafe Singh Rathee murder case being handed over to  the CBI
हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की CBI जांच होगी। ये जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने दी है। राठी की हत्या से पहले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश सफेद रंग की कार में दिख रहे हैं। हत्या का तरीका पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से मिलता-जुलता है। इस मर्डर के पीछे भी लॉरेंस गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

 

5. भारत ने जीता रांची टेस्ट, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, रोहित और गिल के अर्धशतक

भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया ने 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52) ने दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।

6. किसान आंदोलन में ट्रैक्टर मार्च; पुलिस ने हरियाणा में दिल्ली-चंडीगढ़ रोड खोली

हरियाणा के हिसार और मानसा में ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन करते किसान।
किसान आंदोलन के 14वें दिन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला। पंजाब में किसानों ने नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी कीं। हरियाणा में टोल प्लाजा पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ किसानों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के पुतले भी फूंके। कुरूक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-44) को खोल दिया गया है। यहां सर्विस लेन पर सीमेंट की बैरिकेडिंग को हटा दिया गया, जिसके बाद दिल्ली से चंडीगढ़ जाने की सर्विस रोड खुल गई।

7. फिलिस्तीन में PM समेत मंत्रिमंडल का इस्तीफा, कहा- गाजा में लोग भूख से तड़प रहे हैं

मोहम्मद सातायेह मार्च 2019 में फिलिस्तीनी अथॉरिटी के प्रधानमंत्री बने थे। (फाइल फोटो)
फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद सातायेह समेत पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। सातायेह ने कहा, ‘लगातार हो रहे इजराइली हमलों की वजह से गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी भूख से तड़प रहे हैं। वेस्ट बैंक और यरुशलम में भी हिंसा बढ़ रही है, इसे देखते हुए मैंने इस्तीफा राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंपा है।’ वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के प्रेशर की वजह से सातायेह ने इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब फिलिस्तीन में प्रेसिडेंट अब्बास पर अमेरिका नया पॉलिटिकल स्ट्रक्चर बनाने का दबाव बना रहा है।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging