spot_imgspot_img

कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी: HC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, FIR दर्ज करने का आदेश

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ ‘गटर जैसी भाषा’ का प्रयोग करने पर कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वे शाह के खिलाफ शत्रुता और घृणा फैलाने के आरोपों में एफआईआर दर्ज करें।

कर्नल सोफिया और ऑपरेशन सिंदूर

कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी उस टीम का हिस्सा थीं, जिसने भारत के पक्ष को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कोर्ट ने सशस्त्र बलों को ईमानदारी, अनुशासन, बलिदान और साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि ये देश के आखिरी निष्पक्ष संस्थानों में से एक हैं।

12 मई को मंत्री का विवादित बयान

12 मई को इंदौर के पास रामकुंडा गांव में एक सभा में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ कहकर संबोधित किया। उनके इस बयान ने भारी विवाद खड़ा कर दिया और विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर इसकी तीखी आलोचना हुई।

कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया

विजय शाह को HC ने लताड़ा, 'कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ गटर की भाषा का इस्तेमाल किया

हाई कोर्ट की जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को बुधवार शाम 6 बजे तक एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ, तो राज्य के डीजीपी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।

इन धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश

कोर्ट ने कहा कि विजय शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए:

  • धारा 152: भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना

  • धारा 196(1)(B): धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना

  • धारा 197(1)(C): शत्रुता या घृणा फैलाने वाला बयान या कार्रवाई

विजय शाह की सफाई

विवाद बढ़ने पर विजय शाह ने सफाई दी कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो वे “दस बार माफी मांगने को तैयार हैं”। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

The Madhya Pradesh High Court has directed the police to file an FIR against Minister Vijay Shah for his abusive remarks targeting Indian Army officer Colonel Sophia Qureshi. The court called Shah’s language “gutter-like” and invoked BNS sections for promoting enmity and hatred. Colonel Qureshi is part of the Operation Sindoor team, representing India’s stance globally. This incident has triggered a major political and legal storm in Madhya Pradesh.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
29 ° C
30.1 °
29 °
94 %
3.6kmh
93 %
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
35 °
Tue
30 °
Video thumbnail
Rahul Gandhi का ज़ोरदार हमला बोले - “इनको हम पागल कर देंगे” | Congress
23:44
Video thumbnail
Rahul Gandhi on PM Modi's Foreign Policy | मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी का तंज
00:14
Video thumbnail
मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी का तंज
00:14
Video thumbnail
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?राहुल गांधी ने बताई वजह
00:45
Video thumbnail
Rahul Gandhi on Amit Shah : "अमित शाह...वो भाग गया"
00:23
Video thumbnail
Rahul Gandhi : "इनको हम पागल कर देंगे..."
00:16
Video thumbnail
टोका-टाकी कर रहे थे कल्याण बनर्जी, फिर मजेदार अंदाज़ में आए Modi, ऐसे ली मौज, पूरा सदन हंसता रह गया!
11:16
Video thumbnail
संसद का मानसून सत्र खत्म! 12 बिल पास, सरकार बोली- विपक्ष ने रोकी चर्चा, विपक्ष का पलटवार
03:41
Video thumbnail
Dimple Yadav : "आजम खान जी पर गलत मुकदमों के तहत आज भी अन्याय हो रहा है।"
00:16
Video thumbnail
PGDCA Exam Cheating : राजस्थान के सीकर कॉलेज में सामूहिक नकल!
00:53

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related