इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के लिए पूरा दिन शुभ माना गया है। सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर सुबह 6:32 बजे तक रहेगा, जिससे आपको लगभग 20 घंटे का शुभ समय मिलेगा।
त्रिपुष्कर योग का महत्व
इस धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है। इस योग में की गई खरीदारी में 3 गुना वृद्धि का प्रतीक माना गया है। त्रिपुष्कर योग सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा, जो शुभ फल की संभावनाओं को बढ़ाता है।
धनतेरस पर क्या खरीदें?
धनतेरस पर सोना, चांदी, ज्वैलरी, वाहन, मकान, दुकान, झाड़ू, पीतल के बर्तन, और धनिया खरीदने की परंपरा है। इसके अलावा, चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमाओं की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।
धनतेरस पर सोना क्यों खरीदें?
धनतेरस पर सोना खरीदना सौभाग्य और संपन्नता का प्रतीक है। सोने को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जो घर में स्थायी बरकत और समृद्धि लाने वाला होता है।
विकल्प के रूप में जौ
सोना खरीदना संभव न हो तो जौ खरीद सकते हैं, जिसे संपन्नता का प्रतीक माना गया है। इसे घर की क्यारी या गमले में बो कर सेवा करने से सुख-समृद्धि आती है।
Disclaimer: यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।