इस गांव का नाम लेने में शर्माते हैं लोग
सोशल मीडिया पर नाम लिखने से हो सकते हैं ब्लॉक
नाम की समस्या का समाधान खोजने में जुटे लोग
AIN NEWS 1: शेक्सपीयर की वो मशहूर लाइन तो आपने सुनी होगी कि what’s there in the name यानी – नाम में क्या रखा है? लेकिन ये सच नहीं है खासकर एक गांव का नाम सुनकर तो आप कहेंगे कि नाम में तो वाकई बहुत कुछ रखा है।
दरअसल, नाम चाहे किसी शख्स का हो या फिर किसी जगह का हो उसके पीछे एक इतिहास होता है या कोई ना कोई कहानी होती है। कई नाम तो इतने मशहूर होते हैं कि लोग गर्व से उसका बखान करते हैं।
लेकिन हम आपको एक ऐसे गांव लेकर चलते हैं जिसका नाम लेने से लोग कतराते हैं और तो और सोशल मीडिया पर ब्लॉक होने की भी आशंका इस नाम की वजह से बनी रहती है।
फेसबुक पर गांव का नाम लिखने से ब्लॉक होने का खतरा
इस गांव का नाम लिखने पर फेसबुक पर अकाउंट तक ब्लॉक हो सकता है। गांव के कई निवासियों के साथ ऐसा हो भी चुका है। इस गांव के लोग इस अजीबोगरीब मुश्किल से तंग आ चुके हैं और इसका समाधान तलाशने में जुटे हैं।
स्वीडन के इस अजीबोगरीब गांव का नाम फ्यूक यानी Fucke है। यहां के लोग इस नाम से अब दुखी आ चुके हैं। सोशल मीडिया के नियमों के हिसाब से इस शब्द को गाली माना गया है और ये लिखने की अनुमति नहीं है। इस वजह से फ्यूक गांव के लोग फेसबुक पर अपने गांव तक का नाम नहीं लिखते हैं क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें YouTube पर।
गांव का नाम बदलने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
फ्यूक गांव के निवासी अपने गांव का नाम बदलना चाहते हैं। इसके लिए लोकल अदालत में एक याचिका भी डाली गई है जिसपर फैसला आना बाकी है। दरअसल, स्वीडन में गांव का नाम बदलने को लेकर एक कानून बना हुआ है।
अब नाम में बदलाव इस कानून के मुताबिक ही हो सकता है। वैसे गांववालों का कहना है कि उनका गांवी काफी खुशहाल और शांत है लेकिन वो सब इसके नाम से बेहद परेशान हैं और अब इसे बदलने के लिए बड़ी कोशिशें जारी हैं।