Wednesday, February 5, 2025

बांग्लादेश: शेख हसीना की संपत्ति पर उठे सवाल: नौकर के पास 284 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री की संपत्ति कम?

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1: बांग्लादेश में हाल ही में हुए तख्तापलट और बढ़ते विरोध के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपना पद छोड़कर देश से भागना पड़ा। शेख हसीना, जो 2009 से बांग्लादेश की सत्ता में हैं, ने दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेख हसीना की कुल संपत्ति उनके नौकर की संपत्ति से काफी कम बताई जा रही है।

शेख हसीना की संपत्ति और आय

शेख हसीना ने हाल ही में चुनाव आयोग को अपने संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसमें उन्होंने अपनी आय का मुख्य स्रोत सैलरी और कृषि को बताया। उनके पास 6 एकड़ कृषि भूमि और मछली पालन का व्यवसाय है। इसके अलावा, उनके पास गिफ्ट में मिली एक कार भी है। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सालाना सैलरी 9,92,922 रुपये है।

नौकर की संपत्ति

हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शेख हसीना के घर पर काम करने वाला नौकर, जहांगीर आलम, 284 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है और वह वर्तमान में अमेरिका में रहता है। इस खुलासे के बाद शेख हसीना ने जांच के आदेश दिए हैं।

संपत्ति की जानकारी

2024 की शुरुआत में हुए आम चुनाव के दौरान शेख हसीना ने अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 4.36 करोड़ बांग्लादेशी टका (3.14 करोड़ भारतीय रुपये) बताई थी। यह राशि उनके कृषि कार्य और अन्य आय स्रोतों से प्राप्त होती है।

शेख हसीना, बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की बेटी हैं और उनके कार्यकाल में सत्ता की दीर्घकालिक स्थिरता के बावजूद, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति की तुलना में उनके नौकर की संपत्ति की जानकारी ने नई चर्चा को जन्म दिया है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging