Monday, February 24, 2025

Ghaziabad News: आखों की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर, गाजियाबाद में काफ़ी तेजी से फैल रही है यह बीमारी, जाने क्या करे?

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

AIN NEWS 1 Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इस मौसम बदलने के साथ साथ ही आई फ्लू का खतरा भी काफ़ी ज्यादा बढ़ गया है। आप को बता दें अस्पतालों में इसके मरीजों की संख्या काफ़ी तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर इस तरह के मानले बच्चों में ज्यादा देखे जा रहे है। इस समय वातावरण में बदलाव के बाद आंखों संबंधी कई समस्याएं बढ़ गई है। ओर अधिकतर अस्पतालों में अचानक से आई फ्लू के मरीजों की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हो गई है।

जान ले अस्पतालों में अचानक बढ़े गए है आई फ्लू के मामले

गाज़ियाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही एक एडवाइजरी जारी की गई है और सभी लोगों को संक्रमित व्यक्तियों से उचित दूरी रखने की भी सलाह दी गई है। इसके ज्यादातर मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के बाद से कंजक्टिवाइटिस की समस्या काफ़ी आ रही। बारिश और उमस भरी इस गर्मी में ऐसे मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ गई है। जिला अस्पताल में स्थित एमएमजी और संजय नगर संयुक्त अस्पताल में एक दिन में ही लगभग 250 से अधिक आई फ्लू से पीड़ित यह रोगी पहुंचे हैं।

जान ले आखिर क्या है आई फ्लू? 

जान ले वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर नरेन ने बताया कि आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई भी कहा जाता है। यह आंखों के सफेद हिस्से में होने वाला एक ऐसा संक्रमण है। जो बारिश के मौसम में बहुत ही आम हो जाता है। इसके अधिकतर मामले सर्दी-खांसी वाले वायरस की वजह से ही ज्यादा बढ़ते हैं। बच्चों के मामले में अब जीवाणु संक्रमण भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है। अगर इसके लक्षणों की बात करें तो डॉक्टर शिशिर नरेन ने साफ़ साफ़ बताया कि आई फ्लू बहुत ज्यादा गंभीर तो नहीं होता है और इस प्रकार के आई फ्लू से आंख को कोई स्थायी नुकसान भी नही होता है। यह 4-5 दिनों में ठीक भी हो जाता है। लेकिन इस दौरान हमे हमारी आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

इस तरह के आई फ्लू के लक्षण

आमतौर पर हमारी आंखों में सफेद रंग की गंदगी जमना शुरू हो जाती है। अचानक आंखों में सूजन आना भी शुरु हो जाती है। आंखों से पानी भी बहने लगता है। इस तरह के कई मामलों में आंखों में दर्द और खुजली भी शुरू हो जाती है। इस प्रकार के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ही किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए। और अपनी आंखों का पूरी तरह से इलाज शुरु कर दें। यह आई फ्लू एक आंख से शुरू होकर हमारी दूसरी आंख में भी शुरू हो जाता है। ओर आई फ्लू एक संक्रामक रोग है। इससे पीड़ित किसी भी मरीज के पास जाने से पूरी तरह से बचें।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging