spot_imgspot_img

‘दीदी मैं आपको याद दिला दूं असम में हम…’, ममता बनर्जी पर क्यों फायर हुए हिमंत बिस्वा सरमा?

spot_img

Date:

Mamata Banerjee Vs Himanta Biswa Sarma: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ गए. दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

ममता बनर्जी ने X पर पोस्ट कर कहा कि असम में बीजेपी का विभाजनकारी एजेंडा सारी हदें पार कर चुका है और असम के लोग इसका डटकर मुकाबला करेंगे. मैं हर उस निडर नागरिक के साथ खड़ी हूं जो अपनी भाषा, पहचान की गरिमा और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ रहा है.

पीएम मोदी के बयान पर ममता बनर्जी ने क्या कहा? 

बता दें कि ममता बनर्जी का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राजनीतिक कारणों के चलते घुसपैठियों को बचाने के लिए एक तंत्र बनाया है. दरअसल पीएम मोदी ने टीएमसी के उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी कामगारों को गलत तरीके से अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बताया जा रहा है.

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा बांग्ला, असम की भी दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है. सभी भाषाओं और धर्मों का सम्मान करने वाले लोगों को अपनी मातृभाषा को बनाए रखने के लिए उत्पीड़न की धमकी देना भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है.

ममता के आरोपों पर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

ममता बनर्जी की पोस्ट के बाद असम सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार असम की पहचान को बनाए रखने के लिए निर्णायक रूप से काम कर रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने एक समुदाय को खुश करने और सीमा पर से हो रही घुसपैठ पर चुप रहकर बंगाल के भविष्य से समझौता किया है.

उन्होंने आगे कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) मैं आपको याद दिला दूं कि असम में हम अपने ही लोगों से नहीं लड़ रहे हैं. हम सीमा पार से जारी अनियंत्रित घुसपैठ का निडरता से विरोध कर रहे हैं, जिसने पहले ही एक भयावह जनसांख्यिकीय बदलाव ला दिया है. साथ ही कहा कि कई ज़िलों में हिंदू अब अपनी ही ज़मीन पर अल्पसंख्यक बनने के कगार पर हैं.

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma lashed out at West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee, saying “Didi, let me remind you what happened in Assam…” The sharp reaction came in response to Mamata Banerjee’s recent comments about the political atmosphere in Assam. The war of words between the two leaders has reignited debates around regional politics, governance styles, and inter-state political dynamics. This political clash draws attention to growing tensions between the BJP and TMC beyond Bengal, especially in northeastern India.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
53 %
2.6kmh
5 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Video thumbnail
Nishikant Dubey ने भरी सदन में Sonia Gandhi के ऐसे राज की बात बताई Rahul Gandhi सुनकर हैरान रह गए !
17:00
Video thumbnail
संसद में Iran पर चिढ़ा रहा था विपक्ष, गुस्से में PM Modi ने कब्र खोद डाली ! PM Modi on West Asia
29:07
Video thumbnail
'मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक,' भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता'; लोकसभा में बोले PM मोदी
01:00
Video thumbnail
Yogi Adityanath #shorts
00:28
Video thumbnail
सदन में Rahul Gandhi पर दहाड़े Amit Shah, जमकर हो गई तीखी बहस, मोदी भी हैरान! Amit shah Vs Rahul
09:18
Video thumbnail
Harish Rana Case Story : कौन है हरीश को अंतिम विदाई देने वाली Lovely Didi? Interview | AIN NEWS 1
06:55
Video thumbnail
CM Yogi Speech: नवरात्र में राम मंदिर से हिंदू राष्ट्र पर सीएम योगी का सबसे बड़ा ऐलान!
12:24
Video thumbnail
Mathura Farsa Wale Baba Killed: Eid पर गौरक्षक संत चंद्रशेखर की हत्या पर क्या बोले Akhilesh Yadav ?
06:46
Video thumbnail
Farsa Wale Baba Accident: कोसीकलाँ में मौत के बाद पुलिस एक्शन पर DIG का बड़ा बयान
02:10
Video thumbnail
मेरठ में हिंदू नेता को ‘सर तन से जुदा’ धमकी! पुलिस पर बड़े आरोप | Sachin Sirohi Case
07:37

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related