spot_imgspot_img

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में SIT का गठन, चार आरोपी अब तक गिरफ्तार

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज में लॉ की प्रथम वर्ष की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार, 28 जून को कोलकाता पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून की शाम को कॉलेज परिसर के यूनियन रूम में घटी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गार्ड के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए और सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के अनुसार, गार्ड ने ड्यूटी के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरती और यह पता लगाया जा रहा है कि वह उस समय ड्यूटी पर अकेला था या नहीं।

इसके अलावा पुलिस यह भी जांच रही है कि गार्ड किसके कहने पर ड्यूटी पोस्ट छोड़कर गया। इस मामले में उसकी भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि सुरक्षा गार्ड ने मदद करने से इंकार कर दिया, जिससे उसे तीन घंटे तक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

इस वारदात के तीन अन्य आरोपी, जिनमें एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता के अनुसार, वह परीक्षा फॉर्म भरने कॉलेज आई थी, लेकिन उसे जबरन यूनियन रूम में रोका गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पीड़िता का विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर यह घिनौनी हरकत की, जबकि दो अन्य आरोपी घटना का वीडियो बना रहे थे।

पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल, SIT मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

In a shocking Kolkata gangrape case, a Law College first-year student was assaulted inside the college campus. Following the incident, Kolkata Police formed a Special Investigation Team (SIT) and arrested four individuals, including a college security guard. The case highlights rising crime against women in educational institutions. Medical tests confirmed the gangrape, and police continue deep investigation to bring justice. The incident has raised serious concerns over campus safety, especially in Kolkata.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
53 %
2.6kmh
5 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Video thumbnail
Nishikant Dubey ने भरी सदन में Sonia Gandhi के ऐसे राज की बात बताई Rahul Gandhi सुनकर हैरान रह गए !
17:00
Video thumbnail
संसद में Iran पर चिढ़ा रहा था विपक्ष, गुस्से में PM Modi ने कब्र खोद डाली ! PM Modi on West Asia
29:07
Video thumbnail
'मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक,' भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता'; लोकसभा में बोले PM मोदी
01:00
Video thumbnail
Yogi Adityanath #shorts
00:28
Video thumbnail
सदन में Rahul Gandhi पर दहाड़े Amit Shah, जमकर हो गई तीखी बहस, मोदी भी हैरान! Amit shah Vs Rahul
09:18
Video thumbnail
Harish Rana Case Story : कौन है हरीश को अंतिम विदाई देने वाली Lovely Didi? Interview | AIN NEWS 1
06:55
Video thumbnail
CM Yogi Speech: नवरात्र में राम मंदिर से हिंदू राष्ट्र पर सीएम योगी का सबसे बड़ा ऐलान!
12:24
Video thumbnail
Mathura Farsa Wale Baba Killed: Eid पर गौरक्षक संत चंद्रशेखर की हत्या पर क्या बोले Akhilesh Yadav ?
06:46
Video thumbnail
Farsa Wale Baba Accident: कोसीकलाँ में मौत के बाद पुलिस एक्शन पर DIG का बड़ा बयान
02:10
Video thumbnail
मेरठ में हिंदू नेता को ‘सर तन से जुदा’ धमकी! पुलिस पर बड़े आरोप | Sachin Sirohi Case
07:37

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related