spot_imgspot_img

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा की अनिवार्यता पर लगी रोक, नई त्रिभाषा नीति पर बनेगी समिति

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी भाषा को स्कूलों में अनिवार्य बनाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि त्रिभाषा नीति पर आगे विचार करने के लिए एक नई समिति गठित की जाएगी। जब तक यह समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपती, तब तक त्रिभाषा नीति पर जारी दोनों सरकारी आदेश (GR) रद्द कर दिए गए हैं।

फडणवीस ने कहा कि “त्रिभाषा नीति के क्रियान्वयन को लेकर कई पक्षों की चिंताएं सामने आई हैं। इसलिए हमने डॉ. नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्णय लिया है, जो इस विषय पर गहराई से अध्ययन करेगी और सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करेगी।”

कैबिनेट की बैठक में यह तय हुआ कि त्रिभाषा नीति का केंद्र बिंदु मराठी भाषा ही रहेगा। सरकार ने पहले जो GR जारी किए थे, उनमें मराठी, अंग्रेजी और हिंदी को क्रमशः पहली, दूसरी और तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाने की बात थी। लेकिन अब स्पष्ट किया गया है कि तीसरी भाषा को पहली कक्षा से नहीं बल्कि तीसरी कक्षा से पढ़ाया जाएगा और वह कोई भी भारतीय भाषा हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार द्वारा गठित माशेलकर समिति की रिपोर्ट का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट 2021 में सौंपी गई थी और 2022 में कैबिनेट में मंजूरी भी दी गई थी। इस रिपोर्ट में भी त्रिभाषा सूत्र की सिफारिश की गई थी, जिसमें हिंदी भाषा को भी शामिल किया गया था।

फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग इस विषय पर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि असल में मराठी भाषा और विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है। सरकार इस नीति को छात्र-केंद्रित बनाएगी और सभी पक्षों की राय लेकर अंतिम निर्णय लेगी।

सरकार का मानना है कि अगर हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं के विद्यार्थियों को नंबर मिलते हैं और मराठी छात्रों को नहीं, तो यह अन्याय होगा। इसलिए नीति पर फिर से विचार जरूरी है। समिति की सिफारिशों के आधार पर नई त्रिभाषा नीति लागू की जाएगी।

The Maharashtra government has suspended its decision to make Hindi a compulsory language in schools. Chief Minister Devendra Fadnavis announced that a new committee headed by Dr. Narendra Jadhav will study the trilingual language policy, which prioritizes Marathi, considers English as a secondary language, and allows flexibility in choosing a third Indian language from grade three onwards. This move comes amid rising debates about language imposition and aims to ensure a student-centric, inclusive education framework.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
drizzle
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
60 %
5.1kmh
75 %
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Video thumbnail
मेरठ में शौकत अली के बयान पर बवाल 🔥 पुतला फूंका, रासुका और बुलडोजर की मांग
04:26
Video thumbnail
कोलकाता में सियासी संग्राम! 28 मार्च को BJP का बड़ा खुलासा
00:39
Video thumbnail
450 करोड़ से 16,500 करोड़ तक, माल्या ने किया खुलासा
00:42
Video thumbnail
एक बयान… और सियासत में भूचाल!
01:17
Video thumbnail
राष्ट्रीय जन सेवा मंच का विस्तार, बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता की घोषणा
03:30
Video thumbnail
चुनावी मंच पर ममता बनर्जी का फोक डांस वायरल
00:58
Video thumbnail
मोदी हुए सरेंडर” नारे के साथ AAP का बड़ा हमला
00:54
Video thumbnail
Supreme Court Conversion Law: धर्म परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला | Muslism | Breaking
09:38
Video thumbnail
UGC Bill Controversy : UGC के समर्थन में आए हरियाणा के जाट, चंद्रशेखर रावण को दिया समर्थन !
10:40
Video thumbnail
संसद में Anurag Thakur का गर्दा फाड़ भाषण, Rahul को बनाया 'विकलांग', भागी Priyanka Gandhi !
17:31

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला: विधायक टूटने से लेकर LPG संकट और AI MoU तक उठाए सवाल!

AIN NEWS 1: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...