Monday, February 24, 2025

Morning News Brief :मणिपुर में एक र गैंगरेप : AAP और BJP को नूह में जाने से रोका

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर मणिपुर में गैंगरेप की रही। दूसरी और संसद में PM की स्पीच की रही। हम आपको दोनों के बारे में बताएँगे।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन। अधीर रंजन के सस्पेंशन पर सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई।
  2. हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच होगा। दोनों टीमें हॉकी के इतिहास में 35वीं बार आमने-सामने होंगी।

अब तक की बड़ी खबरे :

अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे बोले PM, विपक्ष के जाने के बाद किया मणिपुर का जिक्र

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया। PM ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए हमेशा शुभ रहा है। ये इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन है। स्पीच शुरू होने के 1 घंटा 32 मिनट बाद उन्होंने मणिपुर का जिक्र किया। इससे ठीक पहले ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया था। विपक्ष की अनुपस्थिति में भी मोदी 40 मिनट बोले।

PM ने कहा कि मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया, हम जानते हैं। उसके पक्ष-विपक्ष में जो स्थितियां बनी, उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। नार्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है। यहां की समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। मणिपुर हिंसा के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर प्रयास कर रहे हैं। यहां फिर शांति का सूरज उगेगा।

मणिपुर में मैतेई महिला से 3 मई को गैंगरेप, 9 अगस्त को FIR; पीड़ित बोली- मेरा घर फूंका

मणिपुर के चुराचांदपुर की एक मैतेई महिला ने कुकी समुदाय के लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना 3 मई की है, पुलिस ने 9 अगस्त को FIR दर्ज की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उपद्रवियों ने उसके घर में आग लगा दी थी। विरोध करने पर गैंगरेप किया। समाज के डर से उसने अब तक अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में किसी से बात नहीं की।

नूंह हिंसा के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़; भाजपा और AAP नेताओं को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोका

हरियाणा के नूंह में पुलिस और दंगाइयों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हिंसा के 2 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उधर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित BJP के कई नेता नूंह पहुंचे। पर पुलिस ने उन्हें हिंसा प्रभावित इलाकों में नहीं जाने दिया। वहीं AAP नेताओं को गुरुग्राम में रोक दिया गया।

राज्यसभा में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा बिल पेश; विपक्ष ने कहा- यह SC के आदेश को कमजोर करने की कोशिश

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा बिल पेश किया है। इसके मुताबिक चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति एक कमेटी करेगी। जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक कैबिनेट मिनिस्टर शामिल होंगे। राज्यसभा में कांग्रेस और आप सहित अन्य विपक्षी दलों ने बिल का विरोध किया है। इनका कहना है कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश को कमजोर करने की कोशिश है।

राजस्थान में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन; CM गहलोत ने बिजली पर फ्यूल सरचार्ज माफ किया

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम का उद्धाटन किया। इसके तहत पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। दूसरी तरफ 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का ऐलान भी हुआ है। इसके बदले राज्य सरकार बिजली कंपनियों को 2500 करोड़ देगी। पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था।

राष्ट्रीय हिंदू परिषद की धमकी- OMG 2 लगाने पर सिनेमा हॉल फूंक देंगे; अक्षय को थप्पड़ मारने वाले को इनाम

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 आज रिलीज हो रही है। इसके विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत नाम की संस्था ने आगरा में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति अक्षय कुमार के मुंह पर थप्पड़ मारेगा या उनके चेहरे पर थूकेगा, उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। फिल्म जिस सिनेमाघर में रिलीज होगी, उसमें आग लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging