Monday, February 24, 2025

Morning News Brief : हली बार घर से वोट डालेंगे बुजुर्ग-दिव्यांग; कमजोर की रक्षा ही हिंदू धर्म – राहुल

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार आज के Morning News Brief में आप जानेंगे – भारत ने एक दिन में 3 गोल्ड समेत 15 मेडल जीते। भारत एशियाड में अब तक कुल 53 मेडल जीत चुका है। एक खबर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से भी जुड़ी रही, जहां दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखे गए।

लेकिन उससे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स जिन पर रहेगी नजर –

  • PM मोदी राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। पहले वे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जाएंगे और उसके बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचेंगे।
  • राहुल गांधी पंजाब जाएंगे। वे अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे। वहां वे लंगर में सेवा भी कर सकते हैं।
  • कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भरोसा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों में जाएगी।

अब तक की बड़ी खबरें – 

भारत ने एशियन गेम्स में 8वें दिन 15 मेडल जीते, कुल 53 मेडल के साथ टैली में चौथे नंबर पर पहुंचा

Dainik Bhaskar News Headlines; Asian games | Rajasthan elections | राहुल  बोले- कमजोर की रक्षा ही हिंदू धर्म; एशियाड में इंडिया के 55 मेडल - Dainik  Bhaskar

भारत ने एशियन गेम्स में 8वें दिन 3 गोल्ड समेत 15 मेडल जीते। इनमें से 2 गोल्ड समेत 9 मेडल तो सिर्फ एथलेटिक्स में ही आए। अविनाश साबले ने 3 हजार मीटर स्टीपलचेज इवेंट में और तजिंदर पाल सिंह ने शॉट पुट में गोल्ड हासिल किया। वहीं, शूटिंग के ट्रैप-50 मेंस टीम इवेंट में पृथ्वीराज टोंडाइमैन, जुरावर सिंह और किनान चेनाई की तिकड़ी ने भी गोल्ड जीता। बैडमिंटन के मेंस टीम इवेंट में भारत को हार मिली और सिल्वर से संतुष्ट होना पड़ा।

राजस्थान-MP समेत 5 राज्यों में घर से वोट डाल सकेंगे बुजुर्ग-दिव्यांग, पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी

राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग-दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट:CEC बोले-  राजनीतिक दलों को बताना होगा- क्रिमिनल को टिकट क्यों दिया - Education Hub RK

मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में पहली बार बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40% से ज्यादा विकलांगता वाले दिव्यांग अगले विधानसभा चुनावों में घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के 5 दिन के अंदर एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद सरकारी कर्मचारी उनके घर आकर वोट डलवाएंगे। इस पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

मणिपुर के स्टूडेंट्स मर्डर केस में चुराचांदपुर से 4 लोग गिरफ्तार, CBI आरोपियों को असम लेकर गई

Manipur Meitei Students Murder: 2 मैतेई छात्रों की हत्या मामले में 4 आरोपी  गिफ्तार, हिरासत में दो नाबालिग Manipur: 4 accused arrested in murder case  of 2 Meitei students, two minors in custody

मणिपुर में दो स्टूडेंट्स की हत्या के मामले में CBI ने 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया।​​​​​ CBI सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी लेकर गई है। वहीं, राज्य में 6 अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। उधर, कुकी संगठनों ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर 2 नाबालिगों समेत 7 लोगों के अपहरण का आरोप लगाया है। इसके विरोध में चुराचांदपुर जिले में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है।

JNU की दीवारों पर लिखे गए भड़काऊ नारे, दिल्ली पुलिस बोली- यह यूनिवर्सिटी का अंदरूनी मामला

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की दीवारों पर शनिवार देर रात भड़काऊ नारे लिखे गए। इनमें फ्री कश्मीर, भगवा जलेगा और मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसे स्लोगन शामिल हैं। मामला सामने आने पर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने इन नारों को मिटा दिया। हालांकि, अभी तक नारे लिखने वालों का पता नहीं चल सका है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी का अंदरूनी मामला है, हमें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging