Monday, February 24, 2025

Morning News Brief :हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड से 52 मौतें:आज से राजस्थान में 1.04 करोड़ परिवार को फ्री राशन; सरकार ₹50 किलो बेचेगी टमाटर

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और इससे हुई तबाही की रही। एक खबर राजस्थान की अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की रही, जिसका राज्य के CM अशोक गहलोत आज उद्घाटन करेंगे।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की महत्वपूर्ण घटनाए जिन पर रहेगी नजर :

  • आज भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस है। नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री 10वीं बार लालकिले से स्पीच दे रहे हैं। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले पहले गैर-कांग्रेसी PM हैं।

अब तक की बड़ी खबरे :

हिमाचल में लैंडस्लाइड, बादल फटने से 52 मौतें; उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोकी गई

हिमाचल में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें 24 घंटे के दरमियान हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला में एक शिव मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। यहां से रात 8 बजे तक 11 शव निकाले गए। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की वजह से चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

आज से ₹70 की बजाय ₹50/किलो टमाटर बेचेगी सरकार; थोक कीमतों में कमी के बाद फैसला

केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए आज से 50 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेचेगी। 20 जुलाई को सरकार इसे 70 रुपए में बेच रही थी। ये टमाटर दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के चुनिंदा शहरों में बेचे जाएंगे। इनकी बिक्री कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के तहत आने वाली नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (NAFED) की ओर से की जा रही है।

राजस्थान में 1.04 करोड़ परिवार को फ्री राशन किट; हर पैकेट पर गहलोत का फोटो

राजस्थान के CM अशोक गहलोत आज राज्य में अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत गेहूं के साथ नमक, चीनी, दाल, रिफाइंड तेल और मसाले दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 1.04 करोड़ परिवारों को मिलेगा। गहलोत ने अपने बजट में इस योजना का ऐलान किया था।

100 साल में सिनेमा का सबसे बड़ा वीकेंड; 2 करोड़ दर्शक फिल्म देखने थिएटर पहुंचे

इंडियन सिनेमा के लिए 11 से 13 अगस्त का वीकेंड ऐतिहासिक रहा। गदर-2, OMG-2, जेलर और भोला शंकर ने मिलकर ₹400 करोड़ का बिजनेस किया। पिछले 100 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। पहली बार एक वीकेंड में 2.10 करोड़ दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बताया कि ये रिकॉर्ड भी 10 साल बाद बना है।

चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3; अब इसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी केवल 150 किमी

इसरो ने तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई है। अब ये ऐसी अंडाकार ऑर्बिट में आ गया है। जिसमें उसकी चांद से मिनिमम दूरी 150 किमी और मैक्सिमम दूरी 177 किमी है। 17 अगस्त चंद्रयान के लिए काफी अहम दिन है। इस दिन इसरो स्पेसक्राफ्ट के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging