Monday, February 24, 2025

Morning News Brief :163 साल पुराना कानून बदलेगी सरकार, विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते है 11 करोड़ ; 5 – 0 से हराया जापान

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर देश की न्याय व्यवस्था से जुड़े 3 अहम कानूनों की रही, जिनमें संशोधन के लिए संसद में बिल पेश किए गए । एक खबर राहुल गांधी के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए हैं।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की महत्वपूर्ण घटनाए जिन पर रहेगी नजर :

  • PM मोदी जाएंगे मध्य प्रदेश के सागर । यहां राज्य के सबसे बड़े संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे। 13 एकड़ में फैले इस मंदिर को बनाने में 100 करोड़ खर्च किये जायेंगे ।
  • राहुल गांधी 2 दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का ये पहला वायनाड दौरा होगा।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे। हावड़ा में पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होंगे।

अब तक की बड़ी खबरे :

भारत के कोनसे 3 अहम कानून बदलेगी सरकार ?

  1. इंडियन पीनल कोड (IPC)
  2. कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CrPC)
  3. एविडेंस एक्ट

मानसून सत्र के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 3 बिल पेश किए। इनमें शामिल है :

  1. भारतीय न्याय संहिता 2023
  2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
  3. भारतीय साक्ष्य बिल 2023

ये बिल 1860 के इंडियन पीनल कोड (IPC), 1973 के कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CrPC) और 1872 के एविडेंस एक्ट की जगह लेंगे। नए बिल में मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप पर मौत की सजा का प्रावधान है।

PM मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं, उन्होंने मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट बोला : राहुल गांधी


राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ” मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री संसद में हंस-हंसकर बोल रहे थे, ये उनको शोभा नहीं देता। वहां जो हो रहा है, सेना उसे दो दिन में रोक सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं चाहते।” राहुल ने आरोप लगाया कि PM संसद में 2 घंटे के अपने भाषण में मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट भाषण दिया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत आये जापान को 5 – 0 से हराया, फाइनल्स में एंट्री

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हरा दिया। आकाशदीप सिंह ने 19वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 23 वें मिनट, मनदीप सिंह ने 30वें मिनट, सुमित ने 39वें मिनट और कार्थी सेल्वम ने 51वें मिनट में गोल दागा।

इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सिर्फ 1 पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाने वाले एशियाई बन गए हैं। वे एक पोस्ट करने के 11 करोड़ 45 लाख रुपए लेते हैं। उनके इंस्टा पर साढ़े 25 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफार्म पर कमाई के मामले में वे तीसरे नंबर के स्पोर्ट्समैन हैं।

राहुल को फ्लाइंग किस देना होगा तो लड़की को देंगे; 50 साल की बूढ़ी को क्यों : बिहार की कांग्रेस विधायक

बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने राहुल गांधी के फ्लाइंग किस विवाद पर दिया जवाब । उन्होंने कहा

राहुल को लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उन्हें फ्लाइंग किस देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बूढ़ी को क्यों देंगे

कांग्रेस विधायक ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है।

झूठी शादी के वादे के तहत संबंध बनाना प्रस्तावित कानून के तहत अपराध होगा: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पहचान छिपाकर किसी महिला से शादी करना या शादी, पदोन्नति और रोजगार के झूठे वादे के तहत यौन संबंध बनाना प्रस्तावित कानून के तहत पहली बार अपराध माना जाएगा। केंद्र ने संसद में भारतीय न्याय संहिता विधेयक पेश किया है जो भारतीय दंड संहिता की जगह लेगा।

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging