Tuesday, October 22, 2024

Morning News Brief: कुवैत में आग से 40 भारतीयों की मौत; राहुल बोले- वायनाड छोड़ूं या रायबरेली, धर्मसंकट; भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कुवैत के मंगाफ शहर की रही, जहां एक इमारत में आग लग जाने से 40 भारतीयों की मौत हो गई। एक खबर टी-20 वर्ल्ड कप की रही, भारत ने अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-8 में जगह बना ली है।

 

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • PM मोदी 50वीं G7 समिट में शामिल होने के लिए इटली रवाना होंगे। पदभार संभालने के बाद PM की यह पहली विदेश यात्रा है।
  • पेमा खांडू दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • स्वाति मालीवाल पिटाई केस में आरोपी केजरीवाल के PA बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कुवैत की बिल्डिंग में आग: 49 की मौत, इनमें 40 भारतीय, PM मोदी ने मीटिंग बुलाई

कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में आग लग गई। हादसे में 49 लोग मारे गए। इनमें 40 भारतीय मजदूर हैं। हादसे में 50 से ज्यादा भारतीय जख्मी भी हुए हैं। कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में 195 से ज्यादा मजदूर रह रहे थे। गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ ने बताया कि इनमें से कई लोग अवैध रूप से रह रहे थे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दिल्ली में रिव्यू मीटिंग बुलाई। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, NSA अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल लोगों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया है।

 

विदेश राज्यमंत्री आज कुवैत जाएंगे: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज कुवैत जाएंगे। यहां पर हालात का जायजा लेंगे। शवों जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मरने वालों की उम्र 20 से 50 साल के बीच है। इनमें ज्यादातर केरल और तमिलनाडु के लोग हैं। कुवैत की कुल आबादी में 21% (10 लाख) भारतीय हैं। कुवैत के कुल वर्क फोर्स में भारतीयों की हिस्सेदारी 30% यानी 9 लाख है।

 

 

2. राहुल बोले- वायनाड छोड़ूं या रायबरेली, धर्मसंकट है, मोदी की तरह भगवान से गाइडेंस नहीं मिला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के मलप्पुरम और वायनाड में जनसभाएं की। उन्होंने मलप्पुरम में कहा, ‘वायनाड सीट छोड़ूं या रायबरेली, यह मेरे लिए धर्मसंकट है। मोदी जी की तरह मुझे भगवान से गाइडेंस नहीं मिल रहा है। मैं साधारण मनुष्य हूं। मेरे लिए देश की गरीब जनता ही मेरी भगवान है। जनता से बात करूंगा और फैसला लूंगा।’

 

18 जून तक एक सीट से इस्तीफा देना होगा: राहुल ने UP की रायबरेली सीट से 3.90 लाख और केरल की वायनाड सीट से 3.64 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। संविधान के अनुच्छेद 101(2) के मुताबिक, कोई जनप्रतिनिधि दो सीटों से चुना जाता है तो उसे रिजल्ट आने के 14 दिन के भीतर एक सीट से इस्तीफा देना होता है। अगर ऐसा नहीं करता है तो तो उसकी दोनों सीटें खाली मानी जाएंगी।

 

3. J&K में 60 घंटे में 3 आतंकी हमले: डोडा में 5 जवान घायल; कठुआ में हवलदार शहीद, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा में 60 घंटे में एक के बाद एक लगातार तीन आतंकी घटनाएं हुईं। इसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई। 1 जवान शहीद हुआ और 2 आतंकी मारे गए। तीनों घटनाओं में 5 जवानों समेत कुल 48 लोग घायल हुए हैं।

 

11 जून, रात 1-2 बजे: आतंकियों ने भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की। 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल हो गए।

 

11 जून, देर शाम 8 बजे: पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हीरानगर के सैदा सोहल गांव में दो आतंकियों ने घरों का दरवाजा खटखटाकर पानी मांगा। इसके बाद फायरिंग कर दी। एक ग्रामीण घायल हुआ। DIG और SSP पहुंचे तो एक आतंकी ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। ग्रेनेड फेंकने के दौरान वह मारा गया। 12 जून को लगातार दूसरे दिन जारी मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया।

 

9 जून, शाम 6:15 बजे: मोदी सरकार के शपथ के दिन कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की। इसमें ड्राइवर को गोली लगी। बस खाई में गिरी। 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 41 घायल हो गए।

 

 

4. ओडिशा में BJP की पहली सरकार, मोहन माझी CM बने, केवी सिंहदेव, प्रभाती परिदा डिप्टी CM

मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली। BJP ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई है। माझी कैबिनेट में 13 मंत्री शामिल किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत 8 राज्यों के CM मौजूद थे।

 

ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिला: ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिला है। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी CM थे। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार CM रहे। राज्य के दूसरे आदिवासी CM गिरिधर गमांग थे। हालांकिष उनका कार्यकाल बहुत छोटा (फरवरी 1999 से दिसंबर 1999) रहा। बिस्वाल के बाद कांग्रेस कभी यहां सत्ता में नहीं रही।

 

 

 

5. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के CM बने, जनसेना चीफ पवन कल्याण डिप्टी CM बने

 

तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे चौथी बार राज्य के CM बने हैं। जनसेना चीफ और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ के बाद नायडू के पैर भी छुए। नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। इसमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। नायडू के बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश भी मंत्री बनाए गए हैं।

 

मंत्रिमंडल में किसकी कितनी हिस्सेदारी: मंत्रियों की लिस्ट में पिछड़ा वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति से 1 शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदाय से 4-4 मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी समुदाय से 3 और वैश्य समुदाय से 1 को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नायडू खुद कम्मा समुदाय से हैं। वहीं पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं।

 

 

6. टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने अमेरिका को हराया, 18.2 ओवर में चेज किया 111 रन का टारगेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में अमेरिका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को 6 रन से और आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। अमेरिका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच यह पहला मुकाबला था।

 

मैच के हाईलाइट्स: अमेरिका की ओर से नीतीश कुमार ने 27 रन, स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 और हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। अक्षर को एक विकेट मिला। सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए, शिवम दुबे ने 31 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत 18 रन, कप्तान रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए। विराट कोहली खाता नहीं खोल सके। अमेरिका के सौरभ नेत्रवल्कर ने 2 और अली खान ने एक विकेट लिया।

 

 

7. इटली में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, PM मोदी उद्घाटन करने वाले थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से ठीक पहले खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिंदिसी शहर में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ दी। उन्होंने मूर्ति के नीचे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी लिख दिया। बाद में मूर्ति को साफ किया गया। भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने इस मामले की इटली सरकार के अधिकारियों से शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM मोदी इस मूर्ति का अनावरण करने वाले थे।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Ads