Thursday, February 6, 2025

Morning News Brief : बिलकिस गैंगरेप, 11 दोषी फिर जेल जाएंगे; राजस्थान के मंत्री चुनाव हारे; भारत ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बिलकिस बानो गैंगरेप को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की रही। एक खबर राजस्थान की रही, यहां एक मंत्री ने चुनाव हारने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। आज गांधीनगर में ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ का उद्घाटन करेंगे।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा।
  3. सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह सर्वे केस की सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष ने कमिश्नर सर्वे पर आपत्ति जताई है। पिछली सुनवाई में अदालत ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार किया था।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. बिलकिस गैंगरेप केस 11 दोषी फिर जेल जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिलकिस बोलीं- सीने से बोझ उतरा

गुजरात दंगों के दौरान 5 महीने की गर्भवती बिलकिस बानो का गैंगरेप हुआ था। उनकी मां और तीन और महिलाओं का भी रेप किया गया था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद घर पर जश्न मनाया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों को समय से पहले जेल से रिहा करने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सजा अपराध रोकने के लिए दी जाती है। पीड़ित की तकलीफ की भी चिंता करनी होगी। बेंच ने कहा कि गुजरात सरकार को रिहाई का फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है। उसने अपनी सत्ता और ताकत का दुरुपयोग किया है। बेंच ने सभी दोषियों को 2 हफ्ते में सरेंडर करने को कहा है।

बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि असल में आज मेरे लिए नया साल शुरू हुआ है। मेरी आंखें राहत के आंसुओं से भीग गई हैं। पिछले डेढ़ साल में आज पहली बार मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है। मैंने अपने बच्चों को गले लगाया और मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे सीने से पहाड़ जितना बड़ा पत्थर आज उतर गया।

 

2. राजस्थान के मंत्री 11 हजार वोट से हारे, विधायक चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए थे

Rajasthan Election 2024 Result Live; Sri Ganganagar Srikaranpur Vote  Counting Update - BJP Congress | हार के बाद सुरेंद्रपाल ​​​​​​​टीटी  ​​​​​​​का मंत्री पद से इस्तीफा: कांग्रेस प्रत्याशी ने ...
राजस्थान में विधायक चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी 11 हजार वोटों से हार गए। टीटी ने श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने हरा दिया। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन की वजह से 25 नवंबर 2023 को चुनाव टाल दिया गया था। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विधायक बनने से पहले मंत्री बनाए गए नेता चुनाव हार गए हों।

 

3. भारत ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया, अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की

 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब से कहा गया कि इस मामले से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हैं। इन्हें सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मुइज्जू की है। भारत ने कमेंट करने वाले तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की भी मांग की है।

 

4. दावा- भारत ने पाकिस्तान पर तान दी थीं 9 मिसाइलें, इमरान ने आधी रात फोन किया

Pulwama Terror Attack; Imran Khan Vs Pm Narendra Modi - IAF Pilot  Abhinandan | दावा- भारत ने पाकिस्तान पर तान दी थीं 9 मिसाइलें: इमरान ने आधी  रात फोन किया; मोदी बोले
भारत के पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने अपनी किताब- एंगर मैनेजमेंट : ‘द ट्रबल्ड डिप्लोमेटिक रिलेशन्स बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान’ में लिखा है कि विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन को बचाने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर 9 मिसाइलें तान दी थीं। इससे घबराए पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधी रात में फोन किया था।

 

 

5. शेख हसीना चौथी बार बांग्लादेश की PM होंगी, अवामी लीग ने 300 में से 222 सीटें जीतीं

ढाका में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा जीत के बाद शेख हसीना को बधाई दी।
बांग्लादेश की मौजूदा PM शेख हसीना लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने जा रही हैं। आम चुनाव में हसीना की पार्टी अवामी लीग ने संसद की 300 में 222 से ज्यादा सीटें जीत लीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। हसीना ने लगातार आठवीं बार चुनाव जीता। उन्होंने गोपालगंज-3 सीट से बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के कैंडिडेट को 2 लाख 49 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging