Wednesday, February 5, 2025

Morning News Brief : आसनसोल से भाजपा कैंडिडेट पवन सिंह पीछे हटे; पाकिस्तान के नए PM की जुबान फिसली, खुद को विपक्ष का नेता बताया

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भाजपा की चुनावी लिस्ट से जुड़ी रही। एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, तो वहीं एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। एक खबर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रही। यहां शाहबाज शरीफ दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड का दौरा करेंगे।
  2. विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. आसनसोल से भाजपा कैंडिडेट पवन सिंह पीछे हटे, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने 4 सितंबर 2017 को भाजपा की सदस्यता ली थी। वे बिहार के आरा के रहने वाले हैं। चर्चा है कि वे आरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के अगले ही दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

 

2. प्रियंका गांधी दमन-दीव से चुनाव लड़ सकती हैं, हाईकमान ने डेटा जुटाने को कहा

Priyanka Gandhi Lok Sabha Seat; Daman And Diu, Rae Bareli | Congress Ketan  Patel | दमन-दीव कांग्रेस चीफ बोले-प्रियंका यहां से चुनाव लड़ सकती हैं: हाईकमान  ने डेटा जुटाने को कहा ...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दमन और दीव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका यहां से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। पार्टी आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कोई कैंडिडेट लिस्ट जारी नहीं की है। प्रियंका गांधी के UP के रायबरेली से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। ऐसे में रायबरेली सीट खाली है।

 

 

3. अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, महाआरती के दौरान साथ दिखा अंबानी परिवार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान हुई महाआरती का वीडियो।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, संजय दत्त और असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा जामनगर पहुंचे। महाआरती कार्यक्रम के दौरान पूरा अंबानी परिवार साथ दिखा। शाम को खुले आसमान के नीचे डिनर पार्टी हुई। इसके बाद सिंगर्स मोहित चौहान, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और हार्डी संधू ने परफॉर्म किया।
4. शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें PM बने, पहली स्पीच में खुद को विपक्ष का नेता बता दिया
प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते शाहबाज शरीफ।शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं। उन्हें नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। वहीं PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के पक्ष में 92 सांसदों ने वोट किया। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शाहबाज ने 1 घंटे 24 मिनट की स्पीच दी। भाषण की शुरुआत में ही उनकी जुबान फिसल गई। शाहबाज ने खुद को PM की जगह विपक्ष का नेता बता दिया।

5. गाजा में 22 लाख लोग भुखमरी की कगार पर, अमेरिका ने खाने के पैकेट पैराशूट से गिराए

अमेरिका ने गाजा के दीर अल बलाह इलाके में खाने के बॉक्स गिराए। लोग इन्हें लेने के लिए दौड़ पड़े। (क्रेडिट- न्यूयॉर्क टाइम्स)

यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है। वहीं अमेरिका ने जंग के बीच गाजा में पहली बार मदद पहुंचाई। अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट ने पैराशूट से खाने के बॉक्स गिराए। इन्हें लेने के लिए लोगों को समुद्र में दौड़ लगाते देखा गया। इन 66 बॉक्स में 38 हजार रेडी-टु-ईट मील्स पैकेट थे। अमेरिका का कहना है कि ये बस शुरुआत है, वह आगे भी गाजा में रह रहे फिलिस्तीनियों की मदद करता रहेगा।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging