Monday, March 3, 2025

Morning News Brief: चैंपियंस ट्रॉफी- सेमीफाइनल में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया; केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; मायावती ने भतीजे से दूसरी बार उत्तराधिकार छीना

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी की रही, भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। एक खबर महाराष्ट्र से, जहां केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ हुई, अब तक 7 में से एक आरोपी पकड़ा गया है।

 

आज के प्रमुख इवेंट्स:

  • EVM के वेरिफिकेशन के लिए पॉलिसी बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
  • भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड दौरे पर रहेंगे।

 

अब कल की बड़ी खबरें:

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; 7 आरोपियों पर FIR, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई। घटना 28 फरवरी की है, जब केंद्रीय मंत्री की बेटी अपनी सहेलियों के साथ जलगांव में मेला देखने पहुंची थीं। खडसे मामले की शिकायत दर्ज कराने जलगांव के पुलिस स्टेशन पहुंचीं। मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के साथ IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है।

वीडियो बना रहे थे युवक, रोका तो सुरक्षाकर्मी से मारपीट: मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने मोबाइल जब्त कर जांच की तो लड़कों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।

 

 

चैंपियंस ट्रॉफी- भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। अब 4 मार्च को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दूसरी ओर 5 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मैच के हाईलाइट्स: भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 79, हार्दिक पंड्या ने 45 और अक्षर पटेल ने 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। केन विलियमसन ने 81 और मिचेल सैंटनर ने 28 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए, कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।

 

 

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या, मां का आरोप- हत्या के पीछे पार्टी के ही लोग

हरियाणा के रोहतक में शनिवार को कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव बस स्टैंड पर एक सूटकेस में मिला था। उनकी मां ने पार्टी के लोगों पर हत्या का शक जताते हुए डेड बॉडी लेने से इनकार कर दिया। 22 साल की हिमानी 3 दिन से लापता थीं। हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए रविवार को 46% वोटिंग हुई, नतीजे 12 मार्च को आएंगे।

मां बोली- बेटी की तरक्की से जलते थे कांग्रेस नेता: हिमानी की मां का कहना है कि कांग्रेस के कई नेता बेटी की तरक्की से जलते थे। 5 महीने से हिमानी रोहतक के पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी। हिमानी के बड़े भाई की भी करीब 14 साल पहले हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता ने 10 साल पहले सुसाइड कर लिया था।

 

 

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से उत्तराधिकार छीना, एक साल में दूसरी बार सभी पद से हटाया

बसपा चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को साल में दूसरी बार नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। मायावती ने लखनऊ की मीटिंग में इसका ऐलान करते हुए कहा, ‘जीते-जी किसी को भी अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करूंगी।’ आकाश के पिता आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मीटिंग में आकाश नहीं पहुंचे, उनके लिए लगाई गई कुर्सी भी हटा ली गई।

15 दिन पहले आकाश को दिया था अल्टीमेटम: BSP सुप्रीमो ने 15 दिन पहले भतीजे आकाश आनंद को अल्टीमेटम दिया था। कहा था- बसपा का वास्तविक उत्तराधिकारी वही होगा, जो कांशीराम की तरह हर दुख-तकलीफ उठाकर पार्टी के लिए आखिरी सांस तक जी-जान लगाकर लड़े और पार्टी मूवमेंट को आगे बढ़ाता रहे।

 

 

हिमाचल में बर्फीले तूफान से बाल-बाल बचे ITBP जवान; पहाड़ से टूटी बर्फ कैंप से 200 मीटर दूर तक पहुंची

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ITBP के जवान बर्फीले तूफान में बाल-बाल बच गए। जवान सड़क से बर्फ हटा रहे थे। इसी दौरान तेज एवलांच आया, लेकिन कैंप से महज 200 फीट की दूरी पर रुक गया। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लोगों से अपील की है कि वे खतरनाक इलाकों में जाने से बचें।

जहां एवलांच आया वहां से चीन सीमा 5 KM दूर: लाहौल स्पीति के ग्यू में ITBP की 17th बटालियन की चौकी है, यहां 20 जवान तैनात हैं। चौकी से चीन बॉर्डर लगभग 5 किमी दूर है। लाहौल स्पीति में 25 फरवरी से लगातार बर्फबारी हो रही है।

 

 

पूर्व SEBI चीफ माधवी बुच पर FIR का आदेश, शेयर धोखाधड़ी मामले में शिकायत हुई थी

मुंबई की एक स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट ने SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। शेयर मार्केट फ्रॉड और नियामक उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने माधबी के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के 6 अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज करने का आदेश दिया।

माधबी बुच के बारे में जानिए: बुच ने अपना करियर 1989 में ICICI बैंक से शुरू किया था। 2007 से 2009 तक ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट थीं। फरवरी 2009 से मई 2011 तक ICICI सिक्योरिटीज की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO थीं। 2011 में सिंगापुर चली गईं और वहां ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में काम किया। माधबी के पास फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल का लंबा अनुभव है।

 

 

यूक्रेन को मिसाइल के लिए ₹14 हजार करोड़ देगा ब्रिटेन, ब्रिटिश PM बोले- जेलेंस्की को डबल सपोर्ट करेंगे

यूक्रेन जंग के मुद्दे पर लंदन में यूरोपीय देशों की डिफेंस समिट हुई। समिट के बाद ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने कहा-

हम यूक्रेन को 14 हजार करोड़ रुपए की मदद देंगे, जिससे यूक्रेन 5000 एयर डिफेंस मिसाइल खरीदेगा। हम यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दोगुना कर रहे हैं। अमेरिका कई दशकों से हमारा भरोसेमंद साथी रहा है और आगे भी बना रहेगा।

युद्ध रोकने के प्लान पर काम करेंगे ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन: इस बैठक से पहले स्टार्मर ने कहा था कि ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन मिलकर रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के प्लान पर काम करने के लिए राजी हुए हैं। ये प्लान अमेरिका के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये प्लान तभी काम करेगा जब अमेरिका अपनी सुरक्षा गारंटी पर टिका रहेगा।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging