Thursday, February 6, 2025

Morning News Brief : कांग्रेस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएगी; शिंदे गुट ही असली शिवसेना; पाकिस्तान की चेतावनी- बालाकोट जैसी स्ट्राइक फिर न हो

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी रही। कांग्रेस ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। एक खबर महाराष्ट्र में जून 2022 से चल रहे सियासी उठापठक की रही, शिवसेना विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले पर विधानसभा स्पीकर ने फैसला सुनाया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. दिल्ली हाईकोर्ट में सुनहरी बाग मस्जिद ढहाए जाने के NDMC के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी। यह मस्जिद 172 साल पुरानी है।
  2. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मोहाली में होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. महाराष्ट्र में शिंदे समेत 16 की विधायकी बरकरार, स्पीकर ने कहा- उनका गुट ही असली शिवसेना

स्पीकर के फैसला सुनाने के बाद मुंबई में शिंदे गुट की शिवसेना के ऑफिस के बाहर जश्न मनाते कार्यकर्ता।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिवसेना के दोनों गुटों की वह अपील खारिज कर दी, जिनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायकों और उद्धव गुट के 14 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। स्पीकर ने कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। यानी एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उद्धव ठाकरे ने इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

स्पीकर के फैसले की अहम बातें: शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 37 विधायक हैं। उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है। चुनाव आयोग ने भी यही फैसला दिया था। शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला उद्धव का था, पार्टी का नहीं। शिवसेना संविधान के अनुसार पार्टी के प्रमुख अकेले किसी को पार्टी से नहीं निकाल सकते।

 

2. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, इसे भाजपा-RSS का पॉलिटिकल इवेंट बतायाराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे खरगे, सोनिया और  अधीर: कांग्रेस -
कांग्रेस ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन समेत सभी कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। पार्टी का आरोप है कि यह कार्यक्रम भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए आयोजित किया है। BJP और RSS ने मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को अपना इवेंट बना लिया है। इसलिए इवेंट का निमंत्रण ससम्मान ठुकरा दिया है।

21 दिसंबर को न्योता भेजा गया था: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला था। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा था।

 

3. पाकिस्तान बोला- बालाकोट जैसी स्ट्राइक की तो जवाब देंगे, भारतीय विमानों को मार गिराएंगे

तस्वीर पाकिस्तान के केयरटेकर PM अनवार-उल-हक काकड़ की है। काकड़ ने 9 अगस्त 2023 को पद संभाला था। (फाइल फोटो)।
पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले भारत ने 2019 के बालाकोट स्ट्राइक जैसा हमला किया तो हम इसका जवाब देंगे। काकड़ ने कहा- हम उनके विमानों पर हमला करेंगे। हमारी गोलियां या हमारा संकल्प, कुछ भी पुराना नहीं हुआ है।

4. दुनिया की पहली ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग, अगले साल से मिलने लगेगी फ्लाइंग कार

लेनोवो ने टू इन वन लैपटॉप 'थिंकबुक प्लस जेन 5 हाइब्रिड' पेश किया है

अमेरिका के लास वेगास में साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट ‘कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो’ (CES) शुरू हुआ है। 3 दिन तक चलने वाले इवेंट के पहले दिन साउथ कोरियन कंपनी LG ने दुनिया की पहली ट्रांसपेरेंट टीवी पेश की। इसके अलावा ‘XPeng एयरो’ ने फ्लाइंग कार लॉन्च की। अगले साल से बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन शुरू होगा। वहीं रोबोटिक्स कंपनी ऑगमैन ने पालतू जानवर का खयाल रखने वाला AI रोबोट पेश किया।

 

5. मालदीव का टूरिज्म एसोसिएशन बोला- भारतीय हमारे भाई-बहन, EaseMyTrip से यात्रा फिर शुरू कराने की अपील

तस्वीर मालदीव के टूरिज्म एसोसिएशन की तरफ से 'ईज माय ट्रिप' को लिखे लेटर की है।

मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारत की ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) कंपनी से मालदीव की यात्रा के लिए फिर से फ्लाइट बुकिंग शुरू करने की अपील की है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (MATATO) ने कहा- भारतीय हमारे लिए भाई-बहन जैसे हैं। हम ईज माय ट्रिप से अपील करते हैं कि वो भारत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर ध्यान न दें। यह बयान मालदीव के लोगों की भावनाओं को नहीं दर्शाता है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं।

 

6. मणिपुर सरकार ने कांग्रेस की यात्रा को मंजूरी दी, सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति

मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को इंफाल ईस्ट जिले से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल होने को कहा गया है। इससे पहले 2 जनवरी को राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

 

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging