Thursday, February 6, 2025

Morning News Brief : मालदीव बोला- भारत 15 मार्च तक अपने सैनिक निकाले; राहुल बोले- PM मणिपुर नहीं आए, ये शर्मनाक; अफगानिस्तान से टी-20 सीरीज जीता भारत;

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की रही। इसकी शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। एक खबर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले की रही, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-जनमन अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। उनसे वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल बोले- PM यहां आंसू पोछने नहीं आए

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर के थौबल से शुरू हुई। इससे पहले राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक देश के प्रधानमंत्री आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। राहुल ने कहा कि मोदी जी, भाजपा और RSS के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है।

6700 किमी की यात्रा: लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले शुरू होने वाली यह यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

 

2. अफगानिस्तान से टी-20 सीरीज जीता भारत, दूसरे टी-20 में 6 विकेट से हराया

भारत ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 172 रन बनाए। टीम इंडिया ने जीत का टारगेट 15.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 34 बॉल पर 68 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 32 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए।

3. शायर मुनव्वर राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से किडनी की बीमारी भी थी। वे मां पर लिखी गईं अपनी शायरियों की वजह से खासे लोकप्रिय थे।
4. मिलिंद देवड़ा शिवसेना में शामिल, कहा- कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य- PM जो कहें उसके खिलाफ बोलना
मिलिंद देवड़ा रविवार दोपहर 3 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पहुंचे। यहीं वे शिवसेना में शामिल हुए।
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना जॉइन कर ली। उन्हें महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि देवड़ा दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट को लेकर राहुल गांधी से बात करना चाहते थे।
5. मालदीव बोला- भारत 15 मार्च तक सैनिक निकाले, राष्ट्रपति ऑफिस ने कहा- यही मुइज्जू सरकार की नीतिMaldives Indian Military Withdrawal Deadline; Mohammed Muizzu | India  Maldives Row | मालदीव बोला- भारत 15 मार्च तक सैनिक निकाले: इंडियन हाई  कमिश्नर से मीटिंग के बाद राष्ट्रपति ...
मालदीव सरकार ने भारत को अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। मालदीव का कहना है कि भारतीय सैनिक यहां नहीं रह सकते, राष्ट्रपति मुइज्जू और उनकी सरकार की यही नीति है।

6. इजराइल-हमास जंग के 100 दिन पूरे: 25 हजार लोगों की मौत, गाजा पट्टी में सिर्फ 6 एंबुलेंसइजराइली हमलों के खिलाफ कई देशों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इजराइल-हमास जंग के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। जंग में अब तक 23 हजार 843 फिलिस्तीनी और 1200 इजराइली मारे जा चुके हैं। गाजा पट्टी में सिर्फ 6 एंबुलेंस बची हैं। जंग से पहले यहां 120 से ज्यादा एंबुलेंस थीं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA इजराइल को हमास लीडर्स और इजराइली बंधकों से जुड़ी जानकारी दे रही है।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging