Monday, February 24, 2025

Morning News Brief :PM ने दी देश को 3 गॅरंटी; नूंह हिंसा के आरोप में बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; 12 साल बाद अक्षय कुमार बने भारतीय

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्कार, आप पढ़ रहे है AIN NEWS 1 का स्पेशल Morning News Brief , आपका फीडबैक ही हमे बेहतर बनता है, कृपया कमेंट करके अपना फीडबैक जरूर दे !

कल की बड़ी खबर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की रही। एक खबर पड़ोसी मुल्क की रही, जिसने भारत से मेडिसिन खरीदने से इनकार कर दिया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की महत्वपूर्ण घटनाए जिन पर रहेगी नजर :

  1. भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर में पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग होगी। 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर बात होगी। मीटिंग में PM मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित CEC के 15 मेंबर्स शामिल होंगे।
  2. राहुल गांधी हिमाचल जाएंगे। वे कुल्लू में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

PM ने देश को दी 3 गॅरंटी; मिडिल क्लास को घर का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया और देश को 3 गारंटी दी। इसके अलावा PM ने अगले साल भी लाल किले पर तिरंगा फहराने की बात कही। जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकार दिखा रहे हैं। वे अगले साल अपने घर पर झंडा फहराएंगे।

नूंह हिंसा के आरोप में बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; दंगों से पहले भड़काऊ वीडियो किये थे पोस्ट

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया है। उस पर सरकारी काम में बाधा डालने, हथियार छीनने और पुलिस से मिसबिहेव करने का आरोप है। नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्‌टू बजरंगी ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए थे।

अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी- अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं। अक्षय के पास 2011 से कनाडा की नागरिकता थी। इसके चलते लोग उन्हें अक्सर कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल भी करते थे। उन्होंने दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था।

हम भारत से मेडिसिन नहीं खरीदेंगे; हॉस्पिटल या आम नागरिक चाहें तो बिल्कुल नहीं रोकेंगे – पाकिस्तान 

ड्रग रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (DRAP) ने कहा है कि पाकिस्तान भारत से किसी तरह की दवाइयां इम्पोर्ट नहीं करेगा, लेकिन हॉस्पिटल या आम नागरिक चाहें तो वो सरहद पार से दवाएं खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा।

बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, 5 की मौत

UP के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में 11 श्रद्धालु दब गए। इसमें 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। मकान का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। यहां बंदर लड़ रहे थे, तभी मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging