नमस्कार,
कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ी रही। एक खबर राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रही, जिसमें पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- PM मोदी 553 अमृत भारत स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। अमृत भारत योजना के तहत इन स्टेशंस को रीडेवलप किया जाएगा।
- ED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 7वीं बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वह एक बार भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. PM मोदी ने द्वारका में स्कूबा डाइविंग की, देश के सबसे लंबे केबल स्टे ब्रिज का भी उद्घाटन किया
PM मोदी ने गुजरात के द्वारका में स्कूबा डाइविंग की। उन्होंने समुद्र में उस जगह पर प्रार्थना की, जहां जलमग्न द्वारका नगरी है। PM मोदी ने कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। इससे पहले मोदी ने भगवान द्वारकाधीश की पूजा की। साथ ही ओखा को बेट द्वारका से जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। यह भारत का अब तक का सबसे लंबा केबल आधारित ब्रिज है। मोदी ने राजकोट, बठिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी और रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉगरेशन किया।
2. राहुल और अखिलेश 7 साल बाद साथ आए, राहुल बोले- हम नफरत मिटाने निकले हैं
![आगरा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/25/6-1_1708878974.gif)
सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे के 3 दिन बाद अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हुए। दोनों नेता 7 साल बाद साथ आए हैं। इससे पहले 2017 में सपा और कांग्रेस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। राहुल और प्रियंका ने अखिलेश के साथ एक किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। इस दौरान राहुल ने अखिलेश यादव के साथ सेल्फी ली और जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि वह, प्रियंका और अखिलेश मिलकर नफरत मिटाने निकले हैं।
3. हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत
![बहादुरगढ़ में फायरिंग के बाद कार में पड़े नफे सिंह राठी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/25/ezgif-3-67d158e2561708865538_1708878081.gif)
4. आंदोलन कर रहे किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, सिंघु-टिकरी बॉर्डर अस्थाई तौर पर खोले गए
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। इसके बाद हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर लगी रोक हटा दी गई है। 11 दिन से बंद दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है।
5. कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत; मरने वालों में फैक्ट्री मालिक भी
![हादसे के समय पटाखा फैक्ट्री में 24 लोग काम कर रहे थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/25/comp-7201708853691-1_1708878478.gif)
6. 2017 से 2022 तक हिरासत में 270 से ज्यादा रेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी, रिमांड होम स्टाफ शामिल
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, साल 2017 से 2022 के दौरान हिरासत में रेप (Rape in Custody) के 270 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में पुलिसकर्मी, पब्लिक सर्वेंट, आर्म्ड फोर्स के मेंबर, जेल का स्टाफ, रिमांड होम स्टाफ, जिन जगहों पर हिरासत में लिया गया वहां के लोग और अस्पतालों का स्टाफ शामिल है।
7. न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत, ई-बाइक की बैटरी से 6 मंजिला इमारत में आग लगी
![फुटेज में लोगों को खिड़की से कूदते और दमकलकर्मियों को उन्हें रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/25/comp-7-121708831438_1708876468.gif)
अमेरिका के न्यूयॉर्क में रिहायशी इमारत में आग लगने से एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की है। भारतीय दूतावास ने दो दिन बाद मौत की पुष्टि की। ऐंबैसी ने बताया कि हार्लेम इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 27 साल के फाजिल खान की मौत हो गई। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ई-बाइक में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी थी, जिसमें 17 अन्य लोग भी झुलस गए।