Friday, February 21, 2025

Morning News Brief : रेखा गुप्ता दिल्ली CM होंगी; योगी बोले- महाकुंभ में 37 मौतें हुईं; राजस्थान में 150 यूनिट बिजली फ्री, 1.25 लाख नौकरियां

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

नमस्ते,

कल की बड़ी खबर दिल्ली की सियासत से जुड़ी रही, चुनावी नतीजे आने के 11 दिन बाद BJP ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। एक खबर राजस्थान सरकार के बजट की रही, जिसमें एक साल में 1.25 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात है।

 

आज के प्रमुख इवेंट्स:

  • राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे। युवाओं और महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगे।
  • चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें:

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई CM होंगी, LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान हुआ। RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया। रेखा ने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज दोपहर 12:35 बजे शपथ समारोह होगा। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा राज्य की चौथी महिला CM होंगी।

 

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं: 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। वे दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। जानते हैं उनके CM चुने जाने की 3 वजहें…

 

रेखा भी पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में होल्ड रखता है। ये हमेशा बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है।

दिल्ली महिला विधानसभा चुनाव में BJP ने कुल 48 सीटें जीतीं, कुल 45.56% वोट मिला। इसका बड़ा कारण यह भी रहा कि पार्टी ने महिलाओं के लिए 5 बड़ी घोषणाएं की थी। इनमें हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद और सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी जैसे ऐलान शामिल हैं।

भाजपा ने रेखा को CM बनाकर महिलाओं को साधने की कोशिश की है। रेखा गुप्ता RSS की पसंद हैं।

 

 

योगी बोले- मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में 37 मौतें हुईं, संगम पर भगदड़ में 30 और बाकी जगह 7 श्रद्धालु मारे गए

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ का जिक्र किया। योगी ने बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई। संगम तट पर भगदड़ की चपेट में 66 श्रद्धालु आए, जिनमें 30 की मौत हुई थी। वहीं प्रयागराज में अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी।

योगी बोले- संगम का जल नहाने और आचमन लायक: योगी ने कहा, ‘संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है। पानी शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।’ दरअसल, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि संगम में गंगा-यमुना का पानी स्नान लायक नहीं है। पानी में सैंपल में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। महाकुंभ में अब तक 56.64 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

 

 

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में हारा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में पिछले सीजन की विनर पाकिस्तान की करारी हार हुई। मेजबान टीम को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से हराया। कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने बॉलिंग चुनी। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैच के हाईलाइट्स: न्यूजीलैंड से विल यंग ने 107, टॉम लैथम ने 126 और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। पाकिस्तान से नसीम शाह ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अबरार अहमद और हारिस रऊफ को भी मिला। पाकिस्तान की ओर से खुशदिल शाह (69 रन) और बाबर आजम (64 रन) ने अर्धशतक बनाए। सलमान अली आगा ने 42 और फखर जमान ने 24 रन की पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड से विलियम ओरूर्क और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए। 2 विकेट मैट हेनरी को मिले।

 

 

 

10 ग्राम सोना ₹86,733 के ऑल टाइम हाई पर, इस साल ₹10,571 महंगा हुआ

10 ग्राम सोने की कीमत 1,043 रुपए बढ़कर 86,733 रुपए हो गई है, यह ऑल टाइम हाई है। इस साल सोना 10,571 महंगा हुआ हुआ है। बीते दिन चांदी भी 1,543 रुपए बढ़कर 97,566 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इस साल चांदी 11,549 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

 

सोने में तेजी के 3 कारण…

  1. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  2. महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है।
  3. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

 

 

राजस्थान बजट- 150 यूनिट बिजली फ्री, 1.25 लाख नौकरियां, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। सरकार अगले एक साल में सवा लाख नौकरियां देगी। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी। 150 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पत्नी के साथ खरीदी गई 50 लाख तक की प्रॉपर्टी सस्ती होगी। स्टांप ड्यूटी में 0.5% की छूट मिलेगी। 70 लाख किसानों को सालाना 9 हजार रुपए मिलेंगे। बजट घोषणाएं अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

 

 

 

व्हाइट हाउस ने अप्रवासियों का VIDEO पोस्ट किया, लिखा- इसे देखना सुकून भरा

व्हाइट हाउस ने जंजीरों और बेड़ियों में जकड़े अवैध प्रवासियों का वीडियो जारी किया। X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- ASMR: इलीगल एलियन डिपोर्टेशन फ्लाइट। ASMR यानी ऐसी आवाज जो तनाव कम करती है और सुकून देती है। हालांकि 41 सेकेंड के वीडियो में ये नहीं बताया गया कि ये किस देश के नागरिक थे।

भारतीय अप्रवासियों को चेन-जंजीर पहनाकर भेजा: बीते दिनों अमेरिका ने 3 मिलिट्री फ्लाइट से 332 भारतीयों को वापस भेजा। पहली फ्लाइट 5 फरवरी को लैंड हुई थी। इसमें सभी लोगों को हथकड़ियां-बेड़ियां और जंजीर पहनाकर लाया गया था। इसके बाद 15 और 16 फरवरी को 3 और फ्लाइट में लोगों को लाया गया। इनमें महिलाओं और बच्चों को छोड़कर पुरुषों को पहले की ही तरह लाया गया।

 

 

 

पुतिन जेलेंस्की से बातचीत करने को तैयार, कहा- पहली बैठक का मकसद US-रूस के बीच भरोसा बढ़ाना था

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘मैं यूक्रेन के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। जंग रोकने के लिए किसी भी समझौते से यूक्रेन को बाहर नहीं रखा जाएगा।’ दरअसल, मंगलवार को सऊदी अरब में हुई रूस-अमेरिका के बातचीत पर जेलेंस्की ने नाराजगी जताई थी। वहीं पुतिन ने कहा कि रूस और US के बीच भरोसा बढ़ाए बिना यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों का हल नहीं निकाला जा सकता। रियाद में हुई बैठक का यही मकसद था।

 

ट्रम्प बोले- यूक्रेन ने 3 साल गंवाए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘सुन रहा हूं जेलेंस्की कह रहे कि हमने बातचीत में उन्हें शामिल नहीं किया। सच तो ये है कि उनके पास बातचीत के लिए 3 साल का वक्त था, लेकिन उन्होंने ये वक्त गंवाया। मैं राष्ट्रपति होता तो ये युद्ध नहीं होने देता। इतने लोग मारे गए हैं, जितने वर्ल्ड वॉर में मारे गए थे।’

जेलेंस्की ने कहा- रूस को झूठ बोलने वाले लोग चला रहे: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस-अमेरिका बातचीत को लेकर उन्होंने कहा, ‘रूस ने इस बैठक में हमेशा की तरह फिर झूठ बोला कि उसने यूक्रेन के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट नहीं किया है। जब रियाद में रूस-US की मीटिंग हो रही थी, उसी वक्त रूस ने यूक्रेन के ओडेसा में ड्रोन से हमला किया। रूस को चलाने वाले आदतन झूठे हैं। उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।’

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
कुंभ में कोई खो जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम! किस गाय का दूध सबसे स्वादिष्ट होता है? भारत का गोल्ड एटीएम: एक अनोखी पहल rusk factory video shared by doctor saying why children should not be fed rusk Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging