spot_imgspot_img

ऑपरेशन सिंदूर ने किया पाकिस्तान को बेनकाब: मुरीदके कैंप से आतंकियों की नई फैक्ट्री का खुलासा

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | गाजियाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार यह दावा करता रहा है कि उसकी जमीन पर कोई आतंकी ढांचा नहीं है और भारत की कार्रवाई से कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सच अब एक-एक कर सामने आ रहा है। हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी ने सच स्वीकार किया था और अब लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा कबूलनामा पाकिस्तान की पोल खोल रहा है।

दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कासिम का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मुरीदके स्थित मरकज-ए-तैयबा कैंप पर हुए नुकसान का सच उजागर किया। उसने साफ कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में यह कैंप तबाह कर दिया गया था और अब इसे फिर से बनाया जा रहा है। कासिम ने यह भी बताया कि यह जगह पहले से ज्यादा बड़ी मस्जिद और ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तैयार की जा रही है।

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब

कासिम के वीडियो ने पाकिस्तान सरकार और वहां की फौज के झूठ पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वह कहता है,
“मैं इस वक्त मुरीदके में मरकज-ए-तैयबा कैंप के सामने खड़ा हूं, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था। अब यहां नया निर्माण चल रहा है और यह पहले से भी बड़ा होगा। यहीं से कई बड़े मुजाहिदीन निकले हैं।”

यह बयान पाकिस्तान के उन दावों की पोल खोलता है, जिनमें वह बार-बार कहता रहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई में कोई आतंकी ठिकाना नष्ट नहीं हुआ।

आतंकियों की फैक्ट्री का नया अड्डा

कासिम ने अपने वीडियो में न सिर्फ तबाह हुए कैंप का जिक्र किया, बल्कि यह भी बताया कि अब पाकिस्तान में एक नई जगह आतंकियों की फैक्ट्री के तौर पर तैयार की जा रही है।

उसने एक और वीडियो जारी कर कहा कि – “आज 15 सितंबर है और पूरे पाकिस्तान में ऐसी जगह है जहां दौरा-ए-सुफ्फा नाम का कोर्स सिखाया जा रहा है। इसके तहत आतंकियों को घुड़सवारी, तैराकी और अलग-अलग तरह के खतरनाक प्रशिक्षण दिए जाते हैं।”

इस बयान से यह साफ हो गया कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन सिर्फ पुराने ढांचे को पुनर्जीवित नहीं कर रहे, बल्कि नई पीढ़ी के आतंकियों को तैयार करने में भी जुटे हुए हैं।

लश्कर और जैश की साजिश

लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद, दोनों ही संगठन अब तेजी से नए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई ट्रैनिंग कैंप बनाए हैं जहां हथियार चलाने से लेकर आधुनिक रणनीति तक सिखाई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इन संगठनों को पूरी तरह से संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे बड़े हमले के बावजूद पाकिस्तान आतंकी ढांचे को खत्म करने के बजाय और मजबूत करने में जुटा है।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की बड़ी सफलता

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक साथ नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस दौरान 100 से ज्यादा आतंकियों का सफाया किया गया।

यह ऑपरेशन इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसमें भारत ने पाकिस्तान के अंदर जाकर सीधे उनके गढ़ पर प्रहार किया। यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका था, लेकिन उसने इसे छिपाने की भरसक कोशिश की।

अब लश्कर और जैश के कमांडरों के वीडियो से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों के ठिकाने न सिर्फ मौजूद हैं, बल्कि उन्हें खुलेआम पुनर्जीवित किया जा रहा है।

पाकिस्तान का असली चेहरा सामने

विश्लेषकों का मानना है कि कासिम का कबूलनामा भारत के लिए एक बड़ा सबूत है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को घेरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पाकिस्तान बार-बार खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता है, लेकिन हकीकत यह है कि वही आतंक की फैक्ट्री चला रहा है।

भारत लंबे समय से कहता आया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य प्रायोजित तरीके से बढ़ावा देता है। अब खुद आतंकी कमांडरों के बयान इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

लश्कर कमांडर कासिम के वीडियो ने पाकिस्तान की असलियत को उजागर कर दिया है। यह साफ है कि वहां के आतंकी ठिकाने अब भी सक्रिय हैं और ऑपरेशन सिंदूर में मिली चोट के बाद भी उन्हें फिर से खड़ा किया जा रहा है। भारत के लिए यह चुनौती है, लेकिन साथ ही यह अवसर भी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के असली चेहरे से अवगत कराया जाए।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
27 %
3.1kmh
40 %
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Video thumbnail
Rahul Gandhi: जो मोदी और अमित शाह कहते हैं वही ये करता है' | #shorts #assamelection2026 #bjp
00:07
Video thumbnail
Rahul Gandhi Viral Video: कमान से छूटा तीर, राहुल गांधी का रिएक्शन Viral | #rahulgandhi #viralvideo
00:39
Video thumbnail
Yati Narsinghanand on BJP, RSS : संघ वाले अपनी बेटियों को मुसलमानो को देते है
00:45
Video thumbnail
Akhilesh Yadav पर भड़के भाजपा विधायक Tejpal Singh Nagar, PDA दादरी रैली को बताया फ्लॉप !
24:03
Video thumbnail
Yati Marsinghanand Exclusive : इस्लाम पर क्या बोले यति नरसिंहानंद, RSS पर लगाए कड़े आरोप !
13:44
Video thumbnail
UP Election 2027 : BJP को लेकर नाखुश हुई जनता ? लोनी विधायक के बारे में क्या बोले | Ground Report
26:56
Video thumbnail
LPG Cylinder News : क्या सिलिंडर के लिए लग रहीं है लाइन ? या विपक्ष की एक चाल | Ground Report
08:21
Video thumbnail
Raghav Chadha की बगावत पर AAP नेताओं का तगड़ा पलटवार। Sanjay Singh। Atishi। Kejriwal। Rajyasabha
14:48
Video thumbnail
Aam Aadmi Party को MP Raghav Chadha का जवाब, तोड़ दी चुप्पी
00:57
Video thumbnail
मोनालिसा के मुँह से निकला कान्हा तो भड़की आस्था माँ !
00:42

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related