spot_imgspot_img

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर हमला, पहचान पूछकर 9 यात्रियों की हत्या

spot_img

Date:

AIN  NEWS 1 | पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां झोब इलाके में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने एक बस को रोककर यात्रियों से उनकी पहचान पूछी और 9 लोगों को गोलियों से भून दिया। ये सभी यात्री पंजाब से ताल्लुक रखते थे और क्वेटा से लाहौर की ओर सफर कर रहे थे।

इस हमले की पुष्टि झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नावेद आलम ने की। उन्होंने बताया कि यह हमला नेशनल हाईवे पर किया गया, जहां बंदूकधारियों ने बस को रोककर यात्रियों को नीचे उतारा। जैसे ही उन्होंने उनकी पहचान की, तुरंत फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इससे पहले बलूचिस्तान में बलोच अलगाववादी संगठनों द्वारा ऐसे हमले होते रहे हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इसे आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने मासूम लोगों की जान ली, जो बस से अपने घर लौट रहे थे।”

मार्च 2025 में भी बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बड़ा हमला किया था, जिसमें क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था। उस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे, और कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को भी बंधक बनाए जाने की खबरें सामने आई थीं।

हाल ही में क्वेटा और मस्तुंग समेत कुछ इलाकों में तीन अन्य हमले भी हुए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसा और आतंक की चपेट में है, जहां आए दिन निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है।

A tragic terrorist incident occurred in Pakistan’s Balochistan province, where gunmen stopped a passenger bus traveling from Quetta to Lahore and shot dead 9 passengers after asking for their identity. The victims were from various parts of Punjab. This Balochistan bus attack highlights the ongoing unrest and security challenges in the region, with frequent identity-based killings and attacks by militant groups. Despite no claim of responsibility yet, past incidents indicate the role of Baloch separatist outfits.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
36 %
1.5kmh
40 %
Mon
28 °
Tue
32 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Video thumbnail
IITian baba Abhay Singh ने कर ली शादी कौन है बाबा की दुल्हनियां? | Hindi News | Viral Video
02:42
Video thumbnail
Rahul Gandhi: जो मोदी और अमित शाह कहते हैं वही ये करता है' | #shorts #assamelection2026 #bjp
00:07
Video thumbnail
Rahul Gandhi Viral Video: कमान से छूटा तीर, राहुल गांधी का रिएक्शन Viral | #rahulgandhi #viralvideo
00:39
Video thumbnail
Yati Narsinghanand on BJP, RSS : संघ वाले अपनी बेटियों को मुसलमानो को देते है
00:45
Video thumbnail
Akhilesh Yadav पर भड़के भाजपा विधायक Tejpal Singh Nagar, PDA दादरी रैली को बताया फ्लॉप !
24:03
Video thumbnail
Yati Marsinghanand Exclusive : इस्लाम पर क्या बोले यति नरसिंहानंद, RSS पर लगाए कड़े आरोप !
13:44
Video thumbnail
UP Election 2027 : BJP को लेकर नाखुश हुई जनता ? लोनी विधायक के बारे में क्या बोले | Ground Report
26:56
Video thumbnail
LPG Cylinder News : क्या सिलिंडर के लिए लग रहीं है लाइन ? या विपक्ष की एक चाल | Ground Report
08:21
Video thumbnail
Raghav Chadha की बगावत पर AAP नेताओं का तगड़ा पलटवार। Sanjay Singh। Atishi। Kejriwal। Rajyasabha
14:48
Video thumbnail
Aam Aadmi Party को MP Raghav Chadha का जवाब, तोड़ दी चुप्पी
00:57

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related